Kaimganj news – आयोजन अवसर पर ए 168 समस्याओं में से 5 सामान्य समस्याओं का कराया गया मौके पर निस्तारण
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2023
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कही चकरोड तो कही कब्जों की शिकायतों की भरभार रही। अधिकतर पीड़ित इन्हीं समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में निराकरण की उम्मीद से पहुंच रहे हैं।
तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में तराई के गांव अहमदगंज निवासी उत्तम चतुर्वेदी ने फरियाद की, कि प्राथमिक स्कूल की आंगनबाड़ी द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को राशन पूरा नहीं दिया गया है। इस पर सीडीपीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव अलियापुर निवासी ललित कुमार ने कहा कि न्यायालय द्वारा गूल खुलवाने का आदेश दिया गया है। लेकिन अभी तक गूल नहीं खुलवाई कई है। इस पर बीडीओ व लेखपाल को जांच के निर्देश दिए गए। नगर के मोहल्ला सधबाड़ा निवासी राशिद खां व अनवार खां ने शमसाबाद के सिकन्दरपुर में सरकारी जमीन व नाली खुलवाए जाने की मांग की है। कंपिल के बिल्सड़ी निवासी देवदत्त ने कहा कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर 18 जुलाई को फ़ुंक गया था। इससे किसानों की फसले सूख रही है। ट्रांसफार्मर सही कराया जाए। अकबरपुर की शीला देवी ने आरोपितों द्वारा खेत की फसल जोतने की शिकायत की। क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी यासीन खां ने दबंग द्वारा चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की और कहा पहले आरोपित को एसडीएम द्वारा चेतावनी दी गई थी ।लेकिन रक्षाबंधन त्योहार का फायदा उठाकर आरोपित फिर से निर्माण कार्य करने लगे। इस पर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम ने अमीन को बुलाया। जहां दो अमीन पहुंचे। इस पर एडीएम ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढाया। इस मौके पर 168 शिकायती पत्र आए, जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौेके पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आलोक कटियार समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct