KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

Picsart 26 03 30 19 47 38 079

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है। एक बेहद हृदयविदारक घटना में सात माह की गर्भवती महिला की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, गांव अमलैया मुकेरी निवासी शिवेंद्र उर्फ पिंटू जाटव की 24 वर्षीय पत्नी शोभा जाटव दोपहर के समय अपने घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराई महिला जान बचाने के लिए भागी, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जीने (सीढ़ियों) से नीचे गिर गई।
गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतका सात माह की गर्भवती थी, जिससे यह हादसा और भी ज्यादा दुखद बन गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, शोभा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अजमापुर से हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कायमगंज प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटना की जांच शुरू कर दी है। शब का पंचनाम भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाह की जा रही थी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
(ब्यूरो चीफबंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है। एक बेहद हृदयविदारक घटना में सात माह की गर्भवती महिला की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, गांव अमलैया मुकेरी निवासी शिवेंद्र उर्फ पिंटू जाटव की 24 वर्षीय पत्नी शोभा जाटव दोपहर के समय अपने घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराई महिला जान बचाने के लिए भागी, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जीने (सीढ़ियों) से नीचे गिर गई।
गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतका सात माह की गर्भवती थी, जिससे यह हादसा और भी ज्यादा दुखद बन गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, शोभा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अजमापुर से हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कायमगंज प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटना की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
(ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जयकारों से गूंजा शमशाबाद, भक्ति और उत्साह के संग मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई 

Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। कस्बे के मोहल्ला दलमीर खाँ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का[...]

DELHI NEWS

Delhi news GeM पोर्टल के जरिए भारतीय सेना की बड़ी खरीद: 25.90 करोड़ में 93 टेलीस्कोपिक हैंडलर्स शामिल

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) भारतीय सेना ने रक्षा खरीद[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की कमी के बीच कालाबाजारी पर सख्ती, पूर्ति विभाग का बड़ा अभियान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी[...]

DELHI NEWS

Delhi news नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी से नेपाल में हलचल तेज , वहीं भारत – नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Delhi news दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) नेपाल की राजधानी काठमांडू में पूर्व[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नामित सभासद मधु गंगवार को सम्मानित कर , व्यापार मंडल ने जताईं बड़ी उम्मीदें

KAIMGANJ NEWS – महिला कमेटी की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes