Farrukhabad news जयकारों से गूंजा शमशाबाद, भक्ति और उत्साह के संग मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई 

IMG 20260329 WA0222

Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। कस्बे के मोहल्ला दलमीर खाँ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और माहौल भक्तिमय बन गया।
विसर्जन यात्रा मोहल्ला दलमीर खाँ से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों—बाजार कला, बाजार मंडी, गंगा रोड चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक तिराहा, पुराना बस स्टॉप, थाना चौराहा, पड़ाव, पुराना मैन चौराहा व गोदाम—से होती हुई ढाई घाट पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे, अबीर-गुलाल और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे।
ढाई घाट स्थित गंगा तट पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।
ज्ञात हो कि मोहल्ला दलमीर खाँ में नौ दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्रि व्रत रखकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार को हवन-पूजन, भव्य आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके बाद शनिवार को माता रानी की विदाई की गई।
विसर्जन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कायमगंज सर्किल के राजेश द्विवेदी एवं थाना अध्यक्ष रमेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक महेश वर्मा, कुलदीप राजपूत, प्रदीप राजपूत, दशरथ सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह, अंकित वर्मा, अमन वर्मा, शिवम वर्मा, आयुष राजपूत, रविंद्र वर्मा, सुशील राजपूत, अमर सिंह वर्मा, विजय वर्मा, सागर राजपूत, अनिल राजपूत, मदन लाल, गजराज सिंह, रामू वर्मा, गौरव वर्मा, राजा राम, हिमांशु, मनोज वर्मा, मुकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes