कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 2 फरवरी 2023
बदमाशों के हौसले बुलंद, आए दिन दे रहे हैं किसी न किसी घटना को अंजाम। ससुराल से घर वापस जा रहे युवक को डंडे मार कर बदमाशों ने गिरा लिया। इसके बाद उसके पास से मोबाइल एवं लगभग 5 – 6 हजार की नकदी लूट ली। घायल युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी प्रवेश(35) पुत्र जयनंदन देर शाम अपनी ससुराल कायमगंज के मोहल्ला मछली मंडी नोनियमगंज निवासी राम लड़ैते के घर से बाइक वापस जा रहा था। तभी रास्ते में टेडी कोन के पास अज्ञात लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने डंडे मारकर बाइक सवार प्रवेश कुमार को गिरा दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही उसके पास से लगभग 5 से 6 हजार रुपए की नगदी एवं मोबाइल लूट ले गए। इसके बाद बदमाश बड़े आराम से लहूलुहान अवस्था में प्रवेश को मरणासन्न हालत में छोड़कर वहां से निकल भागे। जैसे तैसे प्रवेश पैदल ही लहूलुहान अवस्था में अपने घर पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन प्रवेश की हालत को देखते हुए। 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी की। इधर घायल युवक को लेकर उसके परिजन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए जा चुके थे । अस्पताल आया घायल व्यक्ति आपबीती बताते हुए खासा भयभीत दिखाई दे रहा था। इस प्रकरण में घायल के भाई अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने 4 – 5 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 323 ,506, 352 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct