कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 फरवरी 2023
आज कायमगंज बार एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज की पहल पर सिविल जज जूनियर डिवीजन कायमगंज एवं सीओ की मध्यस्थता में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई। उसके अनुसार पुतला दहन के दौरान कोतवाली कायमगंज में तैनात दरोगा विक्रम सिंह यादव पर अभद्रता करने का आरोप था। इस एसआई को लाइन हाजिर करने तथा अधिवक्ता रामबरन के विरुद्ध दर्ज मुकदमा विवेचना करके एफ आर लगाने एवं अधिवक्ता की तहरीर पर भी मुकदमा लिखने वही अधिवक्ता बिलाल गौस खान का एमबी एक्ट में किया गया चालान बाला प्रकरण भी समाप्त करने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के उपरांत प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल को स्थानांतरण के साथ ही दंडित किए जाने का आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन तथा हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समझौते की शर्तों के अनुसार अब सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करने लगेंगे। वार्ता में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन कायमगंज अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, सचिव सफीक खान, कोषाध्यक्ष सर्वेश यादव ,अनिल कुमार सिंह ,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवशरण अवस्थी, सचिव रमेश चंद यादव, उपाध्यक्ष स्नेह दुबे आदि उपस्थित रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने आंदोलन में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ ,अधिवक्ता संघ फतेहगढ़, रेवेन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज , बार एसोसिएशन तहसील अलीगंज तथा भारतीय कृषक एसोसिएशन कायमगंज सभी का आभार व्यक्त किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug