kaimganj news–खनन माफिया ने दी शिकायतकर्ता को काटकर गंगा में फेंक देने की धमकी

IMG 20230425 WA0050

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2023 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरौली निवासी गुड्डू पुत्र सोनेलाल खनन माफिया की लिखित शिकायत लेकर कोतवाली कायमगंज पहुंचा था। उसका कहना है कि वहां से उसे पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन से गुहार लगाने तहसील पहुंचा। लेकिन यहां भी उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। मायूस होकर बेचारा घर जाने को मजबूर हो गया। गुड्डू का आरोप है कि वह 17 अप्रैल दिन सोमवार को सवेरे 8:00 बजे गंगा स्नान करने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे उसी के गांव का खनन माफिया नीरज राजपूत, भूपेंद्र, पिक्कू पुत्र गण रामनिवास ने रोक लिया और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मुझे काटकर गंगा में फेंक देने की धमकी दी। उसका कहना है कि यह लोग उससे कह रहे थे कि मैं जब भी खनन करके बालू भरकर जाता हूं। तो तुम अधिकारियों को फोन करके मेरी शिकायत कर देते हो। इसलिए तुम्हें हिदायत देता हूं कि अगर मेरे काम में बाधा डालोगे तो तुम्हें जिंदा नहीं छोडूंगा। मारकर गंगा में फेंक दूंगा और मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्योंकि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है। माफिया नाम मेरा ऐसे नहीं पड़ा है, काम करता हूं तभी तो माफिया कहा जाता हूं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया। लेकिन यहां उसकी एक भी नहीं सुनी गई। तहसील पहुंचने पर भी निराशा ही हाथ लगी । जैसी स्थिति को देखते हुए कि अब ऐसा लगने लगा है कि माफिया जो चाहेगा वही होगा? यदि ऐसा नहीं है ,तो पुलिस ने इसकी शिकायत का संज्ञान ले लिया होता।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes