Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम नई दिल्ली को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा । जिसमें कहा गया है कि एफ एस ए आई द्वारा खाद्य पदार्थों के व्यापारियों के लाइसेंस रजिस्ट्रेशन ब सैंपलिंग आदि का कार्य किया जाता है । जिसमें व्यापारियों को कठिनाई आ रही है । अतः इसमें सुधार किया जाए । सुझाव देते हुए कहा कि सरकार सभी लाइसेंस रजिस्ट्रेशन को आजीवन करे । खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम में दी जाने वाली ट्रेनिंग का कार्यभार प्राइवेट कंपनियों को न दिया जाए । सैंपलिंग व्यवस्था में एन ए बी एल लैब की सूची उपलब्ध न होने के कारण व्यापारी अपने सैंपल की जांच नहीं करा पा रहे हैं । इस असुविधा को दूर किया जाए । सैंपल भरते समय स्टरलाइज शीशियों का प्रयोग हो । सेंपल फेल होने पर जुर्माना सुनवाई का अधिकार प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाए । सील बंद पदार्थ का निर्माण व्यापारी नहीं करता , बल्कि निर्माण कंपनियां करती हैं । इसके सैपिल के लिए विक्रेता को दोषी न माना जाए । सैंपलिंग के समय फार्म 5 ए खाद्य कारोबार कर्ता को दिलाया जाए । अधिनियम की धारा 69 के अनुसार खाद्य सुरक्षा आयुक्त को शमन लागू करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाए । खेती में प्रयोग होने वाले रासायनिक खाद कीटनाशक डालने का मानक तय हो जिससे भूगर्भ जल प्रभावित न हो सके । सेंट्रल लाइसेंस की दशा में केंद्र सरकार में प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों की जगह एक ही विभाग को कार्य सौंपा जाए । जिससे व्यापारियों को उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का शिकार न होना पड़े ।प्रत्येक जिले में रजिस्ट्रेशन के लिए 15 से 25 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं । जो बार्ड के अनुसार बांटे गए हैं । वार्ड विभाग के वार्डों से मेल नहीं खाते ,असुविधा को समाप्त करने के लिए प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किया जाए ।ज्ञापन अवसर पर संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता . महामंत्री अमित सेठ – सतीश चंद्र अग्रवाल – युवा जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम – कमलेश चंद्र भारद्वाज – जितेंद्र रस्तोगी – अवनीश कौशल – अमित कुमार – प्रमोद वर्मा -संगम शाक्य – मनीष अरोड़ा – कन्हैयालाल – नरेश बाथम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct