कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2022
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की कायमगंज नगर इकाई ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर फर्रुखाबाद में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी की मानक के अनुरूप बनी हुई दुकान भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश उपाध्यक्ष सदैव सहयोगात्मक रूख से ही काम करते हैं। उन्होंने कई बार समय-समय पर प्रशासन का भी भरपूर सहयोग किया।

किंतु फिर भी बिना किसी अनियमितता तथा अतिक्रमण के ही मानक के अनुरूप बनी हुई उनकी दुकान तोड़कर उनका जीवन यापन का एकमात्र साधन बर्बाद कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन ने यह काम समाज द्रोही ,व्यापार द्रोही ,तथा दुकानदार द्रोही के इशारे पर किया है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त की गई दुकान की मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन अवसर पर नरेश चंद्र पालीवाल, द्रोण सिंह गंगवार ,शिव कुमार शाक्य, लकी मिश्रा, अमित कुमार सहित नगर कार्यकारिणी के अधिकांश पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug