कायमगंज -फर्रुखाबाद 7 जुलाई 2022
ईद- उल -अजहा पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो सके इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस तथा प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता । संभवतः इसीलिए आज तहसील सभागार में ईद के मौके पर विद्युत तथा जलापूर्ति एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार कर्मवीर सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से विचार विमर्श कर उचित दिशा निर्देश दिए। बैठक में विद्युत जे ई, विद्युत एवं जलापूर्ति प्रभारी नगर पालिका तथा पालिका के अन्य कर्मचारियों एवं एडीओ पंचायत के साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष कंपिल शमशाबाद नवाबगंज सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित इन सभी लोगों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो पाने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उपस्थित थाना प्रभारियों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने की बात कही गई। यह सब कुछ प्रशासन द्वारा ईद के मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पहले से ही रिहर्सल के तौर पर अभी से कार्यवाही कर रहा है ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May