KAIMGANJ NEWS -मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चल रहा था कार्य, मची अफरा-तफरी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मिस्त्री और एक किशोर मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी निवासी सुनील वर्मा के मकान का निर्माण कार्य शानू ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार को मजदूर और मिस्त्री छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में अताईपुर टिलिया निवासी एक ग्रामीणका 14 वर्षीय पुत्र और लालबाग निवासी 50 वर्षीय मिस्त्री गुड्डू आ गए। करंट लगते ही दोनों बुरी तरह झुलस कर गिर पड़े।
हादसा होते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली घर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हमेशा खतरे का सबब बनी रहती है। मामले की जानकारी संबंधित बिजली विभाग को दे दी गई है। ठेकेदार शानू ने बताया कि किशोर किसी से मिलने आया था वह मजदूरी नहीं कर रहा था। जबकि साथी मजदूरों का कहना है कि किशोर भी मजदूरी करता था। इस संबंध में जय जावेद अहमद ने बताया की उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन तारों के स्थान पर एक्सएलपीई केबिल यदि वहां लगा दी जाए तो खतरा खत्म हो सकता है। लेकिन इसका खर्च उपभोक्ताओं को ही वहन करना होगा। उन्होंने मोहल्ले वालों से सावधानी बरतने की अपील की।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct