महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Picsart 22 03 01 15 11 43 539

– जलाभिषेक दान पुण्य पूजन अर्चन कर भक्तों ने की लोक कल्याण की कामना
कायमगंज -फर्रुखाबाद 1 मार्च 2022
देवों के देव महादेव भगवान भोले के भक्तों का जनसैलाब आज प्रातः से ही शिव मंदिरों तथा पूजा स्थलों पर उमड़ता हुआ दिखाई देने लगा। भक्त गण बेलपत्र धूप दीप चंदन अक्षत रोरी चंदन से सजी पूजा थाल साथ ही ताम्र पात्र में जल लेकर शिव पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। जहां वे अवढरदानी भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन सामग्री से पूजन अर्चन कर पूरे श्रद्धा भाव से आरती भजन करते दिखाई दे रहे हैं । कई स्थानों पर आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हवन आदि धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जहां मंत्रोचार के साथ भोले के भक्त हवन कुंड में आहुतियां देकर भगवान शिव की पूरी तन्मयता से आराधना करने में व्यस्त दिखाई दिए। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर जो शिव भक्त व्रत धारण कर मान्य परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव उनके कल्याण का मार्ग आसानी से प्रशस्त कर देते हैं। बताया जाता है कि सभी देवों में महादेव के जाने वाले भगवान शिव अन्य की अपेक्षा जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वे अपने भक्तों के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देते हैं। शायद इसीलिए हिंदू धर्मावलंबी पूरे देश भारत सहित अन्य देशों में भी आज के दिन भगवान शिव की पूजा करके उनसे अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज इस पावन पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था। धार्मिक नगरी कंपिल में स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर जिसके बारे में कहा जाता है कि इस पावन मंदिर में भगवान शिव की लिंग की स्थापना त्रेता युग में भगवान श्री राम के अनुज ने की थी। यहां तथा झ्स पावन नगरी में स्थापित कालेश्वर नाथ मंदिर सहित कस्बा कायमगंज में शिवाला भवन गंगादरवाजा, शिव मंदिर पानी टंकी रोड, फूलमती देवी मंदिर सधवाडा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंच कर माथा टेका तथा जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा कर अपना अनुष्ठान पूरा किया।
महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष झांकियां:-
– लंगड़े बाबा मंदिर बजरिया कायमगंज से भगवान शिव की एक शोभायात्रा आज देर शाम परंपरा का निर्वाह करते हुए निकाली जाएगी। जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती उनके पुत्र गणेश एवं कार्तिकेय के साथ ही अन्य देवी देवताओं की झांकियां सम्मिलित रहेंगी। शोभा यात्रा यहां से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई । शिवाला भवन गंगा दरवाजा शिव दरबार में जाकर संपन्न होगी । शोभा यात्रा के संयोजक मंडल ने धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य का भागीदार बनने का आवाहन किया है ।
– वही कस्बा कायमगंज से उत्तर दिशा में स्थित बूढी गंगा के तट पर स्थापित धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी पर महाशिवरात्रि पर्व मनाने का कार्यक्रम जारी है। इसी के साथ इस धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है । जिसमें नगर कायमगंज के साथ ही दूरदराज से आए शिव भक्त तथा पूरे ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आ रहे पुरुष महिलाएं तथा बच्चे भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes