Farrukhabad news नशीला पदार्थ खिला महिला को तस्करी के लिए बंधक बनाने बाले आरोपी गिरफ्तार

Picsart 25 11 05 20 38 16 072

Farrukhabad news – मामला जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र का – जहां पुलिस ने सूचना मिलते ही लिया बड़ा एक्शन
फर्रुखाबाद :- ( द एंड टाइम्स न्यूज )
एक महिला को कुछ जाल साज तस्करों ने नशीला पदार्थ खिलाकर तस्करी की नीयत से अपने जाल में फंसा लिया । जिसकी जानकारी होते ही सक्रिय हुई कमालगंज थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल आठ को हिरासत में ले लिया । महिला को बरामद कर महिलाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडा फोड़ किया है । बताया जा रहा है कि आरोपी गैंग के सदस्य किसी न किसी तरह से अपने जाल में फंसा कर महिलाओं तथा युवतियों की तस्करी करने के धंधे में लिप्त थे । जो आज पुलिस के हफ्ते चढ़ गए । इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
जब इस प्रकरण में तीन महिलाएं तथा पांच व्यक्तियों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पाकर हिरासत में ले लिया । पूछतांछ करते ही पूरे राज से पर्दा उठ गया । गिरफ्तार किए गए सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल ले जापा गया । जहां अस्पताल ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर मानसिंह ने उनके आने पर मेडिकल परीक्षण किए जाने की बात स्पष्ट करते हुए कहा कि हां 8 लोग परीक्षण के लिए लाए गए थे । उनके दर्ज कराए गए नाम पते के अनुसार इनमें से कुछ दूसरे जिलों के निवासी थे जबकि दो स्थानीय कस्वा कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं ।
=क्या है मामला जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई =
बताया गया कि दिनांक 5 नवम्बर ०25 को एक शिकायती पत्र दिया गया । जिसमें नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला को धोखे से ट्रेन में बंधक बनाकर आरोपी श्यामा देवी तथा उसके गैंग के साथी सदस्यों द्वारा लाया गया – जिसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे बहुत अधिक भयभीत कर दिया गया । कहा जा रहा है कि बंधक बनाई गई महिला को कहीं किसी कोठे पर बेचने की आपस में आरोपी बात कर रहे थे । वहीं पीडित महिला को सुशील निवासी ग्राम बरझाला थाना / कोतवाली कायमगंज से रुपए लेकर शादी करवाने की भी योजना बनाई गई थी । किन्तु तबतक सक्रिय पुलिस ने सूचना मिलते ही दविश दे – आरोपी (एफआईआर में नामजद- ) श्यामा देवी, राज ,रशीद ,माया, सकीना, बीरे ,रामकरण, चरण सिंह को मुखबिर की सटीक सूचना पर हिरासत में ले , प्रथम दृष्टया मामला अपराधिक घटना का प्रतीत होने पर रिर्पोट दर्ज कर चालान कर दिया । इस सनसनी खेज खुलासे के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाही हेतु पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes