KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी (की-मैन) के साथ बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक की जांच करते समय वह अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
= कैसे हुआ हादसा =
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय गिरीश चंद्र पुत्र राजवीर, निवासी नगला झड़ी (थाना पटियाली, जनपद कासगंज) जो रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात हैं। वह रोज की तरह आज सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी पर निकले थे।
सुबह लगभग 7 बजे वह रुदायन रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में बल्लूपुर की ओर ट्रैक की जांच करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी की आहट वह समय रहते समझ नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए।
* साथियों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती*
हादसे की सूचना मिलते ही साथी कर्मचारी यशवीर और अक्षत मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया , और गंभीर रूप से घायल गिरीश को लाकर सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया ।
* घटना से घायल के परिजनों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल*
घटना की सूचना मिलते ही गिरीश की पत्नी रेखा और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने से परिवार में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है। सभी की आंखें नम हो रहीं थीं ।
* जांच में जुटा रेलवे विभाग*
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कायमगंज के एसआई सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
* उठ रहे बड़े सवाल*
इस हादसे ने रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि : –
क्या कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं?
क्या ट्रेनों की सूचना देने की व्यवस्था पर्याप्त है?
या फिर लापरवाही ऐसे हादसों को जन्म दे रही है?
= संवेदना के साथ बढ़ रही चिंता =
यह घटना न केवल एक कर्मचारी के जीवन पर संकट लेकर आई है, बल्कि पूरे रेलवे तंत्र के लिए चेतावनी भी है। ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। फिलहाल सभी घायल गिरीश चंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr