कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 मार्च 2022
विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में कार्यरत शिक्षामित्र कमलेश राजपूत को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि स्वामी विवेकानंद ने सम्मानित करते हुए, नारी शक्ति एवं नारी शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित जन समुदाय से बालिकाओं की शिक्षा के लिए विशेष ध्यान देने तथा प्रबंध करने की अपील की । सम्मान हेतु आयोजित गोष्टी अवसर पर सम्मानित की गई शिक्षामित्र कमलेश राजपूत के संबंध में बताया गया कि वह प्रतिभा धनी जुझारू तथा संघर्षशील एवं कर्तव्य परायण महिला हैं ।
जिनके सिर से बचपन में ही मां का साया उठ गया। ऐसी स्थिति में कठिन संघर्ष करते हुए कमलेश ने घर की जिम्मेदारी संभाली अपने भाई बहनों की उचित देखभाल के साथ ही स्वयं की शिक्षा पर भी ध्यान दिया। पूरे मनोयोग से शिक्षा के प्रति रुझान रखते हुए कमलेश ने एम. ए तक पढ़ाई करने के बाद दूरस्थ बीटीसी प्रशिक्षण, टैट में सफलता अर्जित की। साथ ही संगीत में विशेष रूचि तथा सिलाई कढ़ाई बुनाई जैसी कलाओं में भी निपुणता प्राप्त की। उनकी इस मेधा को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शुक्ल ने इसका लाभ स्कूल के छात्र- छात्राओं को पहुंचाने के लिए स्कूल में ही सिलाई मशीन तथा संगीत वाद्य यंत्रों की व्यवस्था की है। आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट अतिथि स्वामी विवेकानंद तथा प्रधान अध्यापक राजकिशोर शुक्ल एवं उपस्थित ग्रामीणों ने शिक्षामित्र कमलेश राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार,खेतल सिंह, विद्या देवी, उमा, प्रेमवती आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun