झोलाछाप के इलाज से हुई युवक की मौत ,आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी पथराव में हुए घायल

1646732585668

एटा- उत्तर प्रदेश 8 मार्च 2022
जनपद एटा की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वारथर निवासी 25 वर्षीय अरविंद को एकाएक शरीर में खुजली महसूस होने लगी । रात को ही उसे परिजन निधौली कला मार्ग पर स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे ।अरविंद के भाई बालिस्टर के अनुसार जहां झोलाछाप ने उसके भाई को इंजेक्शन लगाया।  इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेहोशी की हालत में ही उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पहुंचते ही अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। वहां से परिजन शब लेकर झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे। किंतु तब तक झोलाछाप ताला लगाकर मौके से गायब चुका था। यह हालत देखते ही आक्रोशित भीड़ ने निधौली कला रोड पर शब रखकर तथा दो पहिया वाहन खड़े कर साथ ही बfल्लयां लगाकर रोड जाम कर दिया। उत्तेजित भीड़ में बहुत से लोग हाथों में लाठी डंडे लिए हुए थे। और आवेश में हंगामा कर रहे थे। इस प्रकरण की जानकारी होते ही एसडीएम सदर शिव कुमार सिंह तथा सीओ सिटी कालू सिंह, कोतवाली देहात एवं कोतवाली नगर का पुलिस बल लेकर मौके लेकर पहुंचे। Picsart 22 03 08 16 58 07 586

एसडीएम ने व अन्य अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया । साथ ही एसडीएम ने कहा की यदि आप लोग रिपोर्ट दिखाना चाहते हैं, तो तहरीर दे दो, मुकदमा कायम करा दिया जाएगा। लेकिन आक्रोशित लोग पहले झोलाछाप को गिरफ्तार करने की मांग रहे थे। बार-बार समझाने पर भी आक्रोशित भीड़ गिरफ्तारी की बात पर ही अड़ी रही ।उप जिलाधिकारी मृतक के परिजनों से वार्ता कर ही रहे थे कि उसी समय भीड़ में से किसी ने पत्थर उछाल कर चला दिया। जो एसडीएम के आंख के पास चेहरे पर जाकर लगा। अचानक लगे पत्थर की चोट से एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया ।अस्पताल में भर्ती उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि निधौली कला रोड पर कुछ लोग शव रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा रहे हैं ।इस पर मैं वहां पहुंचा था । समझाने का काफी प्रयास किया किसी ने पत्थर उछाल कर मारा जो मेरे आकर लगा। जिससे मैं घायल हुआ हूं। उनका कहना था कि झोलाछाप की क्लीनिक पहले ही सील कर दी गई थी। रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर देने के लिए कहा गया था । लेकिन भीड़ हंगामे पर उतारू रही।

ब्यूरो रिपोर्ट

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes