Kaimganj news –गांजा बेचने जा रहे 5 तस्कर दबोचे कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली सफलता

Picsart 23 05 24 16 20 21 513

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद

चार किलो से अधिक गांजा को बदायू बेचने जा रहे तस्कर को कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने दबोच लिया। आरोपितों के पास 4 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के इंस्पेक्टर जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ पुलगालिब तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हे सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में कुछ संदिग्ध लोग अचरा की ओर से नशीला वस्तु लेकर पितौरा बेरिया मोड़ की तरफ आ रहे है। इसी बीच एसओजी टीम भी आ गई। पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर कार को रोका तभी चालक कार लेकर पीछे की तरफ कर भागने लगा। इसी बीच टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार की तलाशी ली, जहां कार में एक थैली में चार किलो 176 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की सूचना पर सीओ सोहराब आलम मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए आरोपितो से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें आरोपितो ंने अपना नाम करीमनगर निवासी गौरव, कंपिल क्षेत्र के गांव कटिया निवासी पप्पू व मुकेश, जनपद मैनपुरी के घिरोर कनेगी निवासी नरेश व राजेश कुमार बताया। पुलिस आरोपितों को कोतवाली ले आई। सीओ ने बताया कि आरोपितो ं ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने गांजा एक ट्रक वाले से जेब खर्च के लिए खरीदा है। वह बदायू की ओर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने कार को सीज कर दिया और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes