कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 जनवरी 2023
ऋतु परिवर्तन का संकेत देने वाले मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने पावन गंगा नदी में स्नान करने के बाद जगह- जगह खिचड़ी भोज का आयोजन कर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया संक्रांति पर्व उत्सव।
कहा जाता है कि शीत ऋतु में कड़ाके की सर्दी के बाद मकर संक्रांति वाले दिन से सूर्य उत्तरायण दिशा की ओर अपना रुख कर लेते हैं। यहीं से शीत ऋतु का समापन होना शुरू हो जाता है, और इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगती है। लोगों को कड़ाके की सर्दी से निजात मिल जाती है। इसलिए इस परिवर्तन का संकेत देने वाले त्यौहार को श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ खिचड़ी भोज के साथ मनाते हैं। खिचड़ी भोज का आयोजन पहले से ही परंपरा अनुसार होता आया है। वैसा ही इस बार भी हुआ। श्रद्धालु जनों, युवाओं की टोलियों ने नगर में जगह- जगह स्टाल लगाकर आने जाने वालों तथा नगर वासियों को पूरी विनम्रता के साथ आमंत्रित करते हुए खिचड़ी भोज कराया।
ठीक इसी तरह महाभारत कालीन ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी पर हवन, भजन, पूजन के साथ हर्षोल्लास व पूर्ण वातावरण में मकर संक्रांति पर्व आस्थावानों द्वारा मनाया गया । इस अवसर पर व्यापारी नेता मनोज कौशल तथा अन्य नगर वासियों, ग्रामीणों एवं दुकानदारों तथा व्यापारियों ने बड़े स्तर पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर, वहां पहुंचे भक्तों तथा श्रद्धालुओं को श्रद्धा पूर्वक खिचड़ी वितरित कर भोज कराया।
इधर इस पावन अवसर शुभ कामना समाज सेवा समिति ने भी ट्रांसपोर्ट चौराहा कंपिल रोड कायमगंज पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोज कार्यक्रम कराया। यह कार्यक्रम नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसाई सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व चेयर पर्सन डॉ मिथिलेश अग्रवाल के निर्देशन में तथा सेवा समिति के पदाधिकारी अरुण कुमार सक्सेना, जितेंद्र रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, सचिन कुमार मिश्रा, मुन्ना लाल वर्मा, राजन, शिवम ,अग्रिम सक्सेना- एवं संपूर्ण वैश्य समाज संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रियंक सेज ,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता आदि के सहयोग तथा व्यवस्था में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct