KAIMGANJ NEWS कायमगंज पुलिस ने संदिग्ध कार को दौड़ाकर पकड़ा, कार सबार हुए फरार,मौके पर लगी लोगो की भीड़

Picsart 24 09 28 14 59 39 423

KAIMGANJ NEWS- फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग पर कार ने की थी मार्ग दुर्घटना पुलिस ने किया गाड़ी का पीछा,पकड़ा

– पुलिस को देख कार सवार भागे मोहल्ला छपट्टी स्थित लाल मियां की मजार जाकर कार फसी, कार सवार हुए फरार
कायमगंज/फर्रुखाबाद
शुक्रवार की देर शाम फर्रुखाबाद अलीगंज रोड स्थित दमदमा पर एक चौपाइयां गाड़ी ने मार्ग दुर्घटना की । जिस पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख कार सवार युवक कार मौके से लेकर भागा जिसका पीछा पुलिस टीम ने किया। कुछ ही देर में गाड़ी कायमगंज अचरा मार्ग पर पहुंची। पुलिस टीम ने गाड़ी को ओवरटेक किया। और चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए जिस पर चालक गाड़ी को यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की। जिसमे मे कार चालक सफल हुआ। पुलिस टीम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एक स्विफ्ट डिजायर कार कायमगंज की तरफ आ रही है। पुलिस हरकत में आई नगर के टी पी चौराहे पर एक पुलिस की टीम गाड़ी को पकड़ने के लिए खड़ी हुई। इधर कार चालक गाड़ी लेकर तेज रफ्तार से बिरियन तिराहे से होकर मोहल्ला छपट्टी स्थित लाल मियां की मजार की ओर भागा। कार फस जाने पर कार चालक व उसके साथी मौके से फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की । पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को टोचिन करा कर कोतवाली में खड़ा कराया ।
वही मोहल्ले वासियों का कहना है कि पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली जिसमें पुलिस को गाड़ी के डैशबोर्ड पर एक मोबाइल मिला गाड़ी में संदिग्ध हथियार कारतूस व पैसा मिला। पुलिस जांच में जुटी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes