Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 16 जून 20–23
आपको बता दें की विगत कुछ दिनों से सरकारी अस्पताल के आसपास चोरों ने अपने हाथों की सफाई का काम बखूबी से जारी कर रखा है। जिससे आए दिन किसी ना किसी के साथ एक ना एक चोरी की घटना हो ही जाती है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी रामकृपाल पुत्र कामता प्रसाद अपनी बहन के बच्चे का एक्सरे कराने आया था । वह एक्स-रे कराने के लिए एक्सरे रूम मैं गया। उसी दौरान अपनी पॉलिथीन कुर्सी पर रख दी। किसी चोर द्वारा उसकी पॉलिथीन से पर्स को चोरी कर लिया गया। रामकृपाल ने बताया की पर्स में ₹6000 रखे हुए थे। सूचना पर सक्रिय हुए अस्पताल के गार्ड एक्स रे मशीन संचालक रमेश संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कपड़े उतार कर जमा तलाशी भी ली । लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। बेचारा पीड़ित रोहासे दिल से अपने घर वापस चला गया। बताते चलें की 1 दिन पूर्व ही गुरुवार को तीमारदार के साथ आए कटिया निवासी मुस्तफा खान पुत्र अशफाक खां की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। इतना ही नहीं इससे पूर्व भी कई बाईके अस्पताल परिसर से चोरी हो चुकी हैं । लेकिन आज तक पुलिस ने इन वाहन चोरों को ना तो गिरफ्तार किया और ना ही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा। इसके अलावा आपको बता दें की चंद कदमों की दूरी पर कस्बा पुलिस चौकी भी है ,और अस्पताल में लगभग 7- 8 सिक्योरिटी गार्ड, स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात किए गए हैं। जिनका काम शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं लोगों पर नजर रखना है। इस सबके बावजूद चोर चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं।
अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर एजेंसी की छत पर लगी सोलर प्लेट चुराई।
कायमगंज फर्रुखाबाद 16 जून 2023
चोरों के हौसले बुलंद दे रहे हैं आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम। ट्रैक्टर एजेंसी की छत पर लगी सोलर लाइट प्लेट चोरी। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दी तहरीर।
बताते चलें कायमगंज बाईपास मार्ग पर स्थित खान पेट्रोल पंप के पास आईसर ट्रेक्टर की एजेंसी है। एजेंसी मालिक मुकेश कुमार पुत्र हरिराम ने आज एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर एजेंसी की छत पर लगी तीन सोलर प्लेट चोरी कर ली। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct