KAIMGANJ NEWS रंगोली, कलश, मोमबत्ती , बंधनवार व दीप सज्जा जैसी प्रतियोगिताओं में भाग ले बच्चों ने दिखाया अपना हस्तकला कौशल

Picsart 25 10 18 17 29 05 356

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
दीपावली त्यौहार के पूर्व धनतेरस पर क्षेत्र की कई शिक्षण संस्थाओं तथा विद्यालयों में रंगोली, कलश सजाओ, मोमबत्ती सजाओ, बन्धनवार एवं दीपक सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

IMG 20251017 WA02861

जिसमें प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी हस्त कला कौशल का परिचय दिया । इस अवसर पर शंकुतला देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 120 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन हाउस वाइज तीन वर्गों में किया गया।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

जिसमें कक्षा 1 तक 5 तक सब जूनियर एवं कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 तक सीनियर वर्ग रहा। कक्षा नर्सरी से 1 तक के बच्चों के लिए दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में कलश सजाओ और मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक रंगोली बनाओ और बधंनवार प्रतियोगिता का आयोजन किया । बच्चों की मोमबत्ती दीपक व रंगोली सज्जा देख मौजूद दर्शकों ने प्रतिभागी बच्चों की प्रशंसा कर उत्साह वर्धन किया ।
दीपक सज्जा प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई हाउस की आराध्या गुप्ता ने प्रथम तथा मदर टेरेसा हाउस की दीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

कलश सजाओ प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई की ईशा ने प्रथम व मदर टेरेसा हाउस की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता में जीजाबाई हाउस की साम्भवी शुक्ला ने प्रथम व मदर टेरेसा हाउस की लाएना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बन्धनवार प्रतियोगिता में मटर टेरेसा हाउस की कीर्ति ने प्रथम व जीजाबाई हाउस की गौरी शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सती सावित्री हाउस की राशिका ने प्रथम तथा रानी लक्ष्मीबाई हाउस से सृष्टि ने द्वितीय स्थान पर रहीं । प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने संभाला ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

समापन पर उन्होंने विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सभी बच्चो का उत्साह वर्धन किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुतीक्षण श्रीवास्तव ,
लक्ष्मी गंगवार शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान, प्रिया द्विवेदी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उपस्तिथि रहकर प्रतिभागियों को आशीर्वाद दे उनके उज्वल भविष्य की कामना कर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया ।
इनसैट :-
अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने लिया भाग दिखाया अपनी कला का कौशल
कायमगंज :-
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों ने बनाई रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन – रंगोली बनाने में जानवी प्रथम, मेंहदी प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, चांदनी द्वितीय व तान्या तृतीय स्थान पर रही।

IMG 20251018 WA0401

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकिशोर शुक्ल ने मोहिनी, आशा देवी व उमा देवी को खाद्य सामग्री देकर सभी बच्चों को पांच दिन का दीपावली पर्व अवकाश बता दीं दीपावली की शुभकामनाएं । उधर नगर में
कायमगंज एच,ओ, एकेडमी विद्यालय के सभागार में छात्रों द्वारा मनमोहक रंगोली बनाकर दीपों को सजाया गया। आयोजन अवसर पर प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि दीप उत्सव का वैज्ञानिक कारण है कि वर्षा के मौसम के हानिकारक कीट पतंगों को नष्ट करने के लिए सरसों के तेल के दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन आज के आधुनिक दौर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रयोग किए जाते हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसलिए हमें दीपोत्सव पर सरसों तेल से दीप जलाना चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes