Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र नरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मेरे घर के पड़ोस में रहने वाले आदित्य उर्फ अमित पुत्र नरेंद्र सिंह तथा राकेश कुमार पुत्र पुत्तूलाल के घर से कुछ समय पहले तमंचा राइफल कारतूस आदि अवैध असलाह बरामद हुए थे । जिसकी मुखबिरी के शक में यह लोग मुझसे रंजिश मानते हैं । उसका कहना है कि इसी रंजिश में इन लोगों ने 26 अक्टूबर की रात लगभग 7:15 बजे उसके घर पर धाबा बोल दिया । इन लोगों के साथ अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए दो अज्ञात व्यक्ति और थे । जिन्हें वह पहचान नहीं पाया । इन सभी के हाथों में नाजायज असलाह थे । पीड़ित का कहना है कि यह लोग काफी शातिर किस्म के लोग हैं । सब एक राय होकर आए और मेरे दरवाजे पर चढ़कर मुझे गाली गलौज करने लगे । इतना ही नहीं दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए चीख – चीख कर कह रहे थे कि दरवाजा तोड़कर इन सभी को जान से मार डालो ।मैंने उसी समय डायल पुलिस 112 को कॉल किया । उसके पहुंचने के शक में यह लोग मौके से चले गए । किंतु जाते-जाते मुझे तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देर कर गए हैं । पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 504 – 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct