Kaimganj news –किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप बताईं समस्याएं की निराकरण की मांग

Picsart 24 02 12 17 18 37 107

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2024
भारतीय किसान यूनियन ( किसान सरकार ) के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने एक ज्ञापन सौंपा । मंडल प्रभारी ज्ञान चंद्र कश्यप ने कहा पूर्व में ब्लाक कर्मचारियों द्वारा आवासों की जांच कराने को कहा गया था ।

IMG 20240129 WA0137

लेकिन अभी तक यह कर्मचारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे है। किसान नेताओं ने कहा कि कंपिल क्षेत्र के मजदूरो से शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में कार्य कराया जा रहा है । लेकिन भुगतान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मजदूर परेशान है। जिले के लगभग सभी ब्लाकों में काफी समय से कर्मचारी एक ही स्थान पर तैनात है जो गरीब मजदूरों की समस्यओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर दो सौ व प्रसव पर एक हजार रुपए तक की अवैध बसूली की जाती है। महिला वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसलिए मच्छरों की भरमार है। किसान नेताओं ने कहा कि न्यायमतपुर भुुकुसी निवासी रामभजन के खेत पर कुछ दबंग अवैध रूप से कब्जा किए हैं । शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसान नेताओं ने समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को सौपा तथा समय रहते निराकरण के लिए आबाज बुलंद की । ज्ञापन अवसर पर जिला संगठन मंत्री रमेश चंद दुबे, भैया लाल कश्यप, राजकुमार, राजीव कुमार, प्रमोद वर्मा,फूलन देवी ज्योति, संजय कुमार गौतम आदि किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes