KAIMGANJ NEWS तिरंगे के रंग में रंगा कायमगंज, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Picsart 26 08 14 14 28 20 127

KAIMGANJ NEWS लिपटकर बदन कई बदन तिरंगे में आज भी आते हैं, यूं ही नहीं हम दोस्तों आजादी को मानते हैं—देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर
कायमगंज, संवाददाता। आजादी के जज्बे और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा थामकर भव्य तिरंगा रैली निकाली।

Picsart 26 08 13 13 15 01 813

रैली के दौरान कैडेट्स के कदमों में अनुशासन और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के दिशा-निर्देशन में सब यूनिट शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज, कायमगंज की एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली में कैडेट्स पूरे अनुशासन और जोश के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़ीं। रैली के दौरान देशभक्ति से जुड़े नारों ने लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

Picsart 26 08 14 14 27 31 604
तिरंगे की शान में निकली कैडेट्स की कतार जहां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही, वहीं रैली ने युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया। कैडेट्स ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ से सूबेदार मेजर डीके यादव, बीएचएम संजय भोसले और जीसीआई प्रियंका मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, संतोष शर्मा, विकास श्रीवास्तव और मनीष गौर ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
रैली में शामिल कैडेट्स के चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए कैडेट्स ने यह संदेश दिया कि देश की आन, बान और शान तिरंगे से बढ़कर कुछ नहीं। रैली के समापन पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
तिरंगे की आन-बान-शान के साथ निकली इस रैली ने कायमगंज में देशभक्ति का ऐसा रंग घोला कि राहगीर भी कुछ पल ठहरकर कैडेट्स के उत्साह और जज्बे को निहारते नजर आए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes