Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 27 जुलाई
कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई शिकायत में आसिफ खान पुत्र राशिद खान ने अपने को इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढनपुर का निवासी बताते हुए कहा है कि वह जिओ कंपनी में जे पी ए एम पद पर कार्यरत है। उसका कहना है कि 25 जुलाई को वह अपने ऑफिस में था। समय लगभग 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सिम पोर्ट करने के लिए आया। जिसका उसे नाम नहीं मालूम है। लेकिन वह अपने को भटासा का निवासी बता रहा था। ऑफिस में आने के बाद काउंटर के अंदर बैठने को मना करने पर वह आदमी गाली गलौज कर धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद वही व्यक्ति तीन अज्ञात लड़कों के साथ फिर आया और गाली गलौज के साथ ही मारने की धमकी देकर मौके से चला गया ।उसका कहना है कि उसी दिन देर रात के लगभग 9:30 बजे उसके पास फोन आया । जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम शीलू गंगवार पुत्र लालू गंगवार निवासी भटासा बताते हुए कहा कि अब बता तू कहां मिलेगा, तो हमने कहा कि सुबह आफिस में बात करेंगे । इस पर उसने कहा कि मैं अभी तेरे घर आ रहा हूं। और वही आकर तुझे मारूंगा । इसके थोड़ी देर बाद एक कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर 7 – 8 लड़के मेरे घर पर आ गए । इनमें से ग्राम सलेमपुर दूंदेमई निवासी ओमकार पुत्र अंतराम को मैं पहचानता हूं । यह उन सभी को लेकर मेरे घर के दरवाजे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी -गंदी गालियां देने लगा और मुझे जान से मारने की गंभीर चेतावनी देकर मौके से चला गया। जिओ कंपनी के कर्मचारियों ने इससे घबराकर कहा कि उसके साथ किसी भी समय यह लोग कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर बलवा सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug