KAIMGANJ NEWS जिजपुरा कांड से हड़कंप: झुलसी युवती जिंदगी–मौत से जूझ रही, पुलिस पहरे में केजीएमयू रेफर 

Picsart 26 02 26 05 23 37 865

KAIMGANJ NEWS — सैफई में नहीं सुधरी हालत, भीम आर्मी नेता की बहन बताई जा रही युवती, गांव में पसरा सन्नाटा, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
क्षेत्र के ग्राम जिजपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 21 वर्षीय युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसे पुलिस सुरक्षा में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवती की स्थिति गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
घटना के दूसरे दिन जिजपुरा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों के चेहरे पर चिंता और आक्रोश साफ नजर आया। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
बताया गया कि झुलसी युवती नीलम, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रजनेश गौतम की बहन है। मंगलवार दोपहर नीलम घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में संदिग्ध हालात में जली अवस्था में मिली थी। पहले उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सैफई में भी हालत में सुधार न होने पर बुधवार को मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह और महिला दरोगा सुधा पाल की मौजूदगी में उसे केजीएमयू भेजा गया।
उधर, युवती के भाई अनीस ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक झोपड़ी में घुसा, नीलम से मारपीट की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से गद्दे के नीचे एक पत्र बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या के प्रयास के रूप में देख रही है।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर सुरजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से गहन पूछताछ की और उस युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई, जिस पर परिवार संदेह जता रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल प्राथमिकता युवती के इलाज और उसकी जान बचाने की है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल सच्चाई सामने आ सकेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जिजपुरा कांड से हड़कंप: झुलसी युवती जिंदगी–मौत से जूझ रही, पुलिस पहरे में केजीएमयू रेफर 

KAIMGANJ NEWS — सैफई में नहीं सुधरी हालत, भीम आर्मी नेता की बहन बताई जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS युवक व उसके परिजनों को मारने पीटने तथा युवती से छेड़छाड़ का आरोप

KAIMGANJ NEWS – तहरीर दे युवती ने दबंगों पर पीछा कर अश्लीलता का प्रयास करने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोपड़ी में संदिग्ध हालात में जली युवती, मौके से सुसाइड नोट व टेप बरामद

KAIMGANJ NEWS — जिजपुरा गांव का मामला, परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का लगाया[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news संकिसा-वसंतपुर नगर पंचायत में डीएम का औचक निरीक्षण, अफसरों में मचा हड़कंप

Farrukhabad news –जनसुनवाई से लेकर कूड़ा कलेक्शन तक हर व्यवस्था पर चला जिलाधिकारी का सख्त[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी पर जताया किसान नेताओे ने आक्रोश

KAIMGANJ NEWS – किसान नेताओं ने कहा कि परियाप्त संख्या में की जाए डाक्टरों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गैंगस्टर पर प्रशासन का ‘हथौड़ा’ 26 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गिरोह में हड़कंप, मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा

KAIMGANJ NEWS –बुलडोजर नीति के बाद अब कुर्की का प्रहार; सफेदपोशों और मददगारों की नींद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तौल में नहीं चलेगा खेल! नवीन मंडी में बाट-माप विभाग का सख्त एक्शन,कांटों पर लगी सरकारी मुहर

KAIMGANJ NEWS –नवीन मंडी समिति में बाट-माप विभाग का विशेष सत्यापन कैंप ✔️ इलेक्ट्रॉनिक कांटों[...]

DELHI NEWS

Delhi news सुप्रीम कोर्ट में पसमांदा आरक्षण की गूंज: सियासत से संविधान तक हिल गया सत्ता का गलियारा 

साभार Delhi news नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसने[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes