Farrukhabad news हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 13 वर्षीय किशोर की मौत

Picsart 26 02 26 05 44 08 107

Farrukhabad news- बेटे के गम में डूबा श्रमिक परिवार – गांव में छाया मातम
-आलू खुदाई के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ते समय हुआ हादस
मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद
जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव महोरिक नगर में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आलू की खुदाई के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ा 13 वर्षीय किशोर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक गांव महोरिक नगर निवासी श्रमिक रामकुमार का 13 वर्षीय बेटा आदित्य था। बताया गया है कि आदित्य गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी पर आलू खोदने गया था। खुदाई के दौरान वह खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ गया। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के झूलते तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां इमरजेंसी ड्यूटी कक्ष में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि आदित्य अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा उसका भाई निलेश जाटव है। हादसे के समय उसके पिता राम कुमार कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने गए हुए थे। सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई । परिजनों की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने एवं झूलते विद्युत तारों की अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes