KAIMGANJ NEWS उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप किया कड़ा विरोध

Picsart 24 06 03 15 53 34 209

Kaimganj news – पान मसाला , तम्बाकू आदि के विभिन्न ब्राडों का एक ही परिसर में संग्रह विक्रय निर्माण पर रोक लगाने का व्यापारी कर रहे हैं विरोध
कायमगंज / फर्रुखाबाद3 जून2024
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कायमगंज द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंप कर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा पान मसाला तथा तंबाकू उत्पादों के संबंध में जारी आदेश का कड़ा विरोध करते हुए – व्यापारियों तथा खुदरा विक्रेताओं को होने वाले नुकसान एवं परेशानी से अवगत कराया गया हैl सोंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आयुक्त द्वारा 7 मई 2024 को एक अधिसूचना जारी की गई । जिसमें कहा गया है कि एक ही परिसर में समान ब्रांड नेम अथवा भिन्न-भिन्न ब्रांड नेम के पान मसाला तथा तंबाकू के निर्माण पैकिंग भंडारण विक्रय पर 1 जून 2024 से रोक लगाई गई है ।व्यापारियों को कहना है कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियमके विनियम 2 -3 -4 में स्पष्ट है कि पान मसाले में तंबाकू मिलाकर नहीं बेची जा सकती । परंतु पान मसाले व तंबाकू को अलग-अलग पैकिंग में बेचने पर कोई रोक नहीं है ।उनका कहना है कि प्रदेश में रिटेल के छोटे दुकानदार घरेलू आवश्यकताओं के सभी प्रकार के समान एक ही परिसर में बेचकर समाज को सारी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का काम हजारों साल से करते चले आ रहे हैं । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में मौजूदा स्टाफ को समाप्त करने का इस आदेश में समय भी नहीं दिया गया है । जिससे ऐसे आदेश से व्यापारियों का उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा । वहीं इस आदेश के लागू होने पर प्रदेश सरकार को भी राजस्व की भारी हानि होगी । जैसे सुझाव देते हुए व्यापारी संगठन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी आदेश संख्या 2513 दिनांक 7 मई 2024 को समाप्त किए जाने का आदेश पारित करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है । ज्ञापन अवसर पर मनोज कौशल – नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता – महामंत्री अमित सेठ – सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम – जितेंद्र रस्तोगी – कमलेश भारद्वाज -वसीम अंसारी – हिमांशु शर्मा -राजकिशोर सक्सेना – बबलू राठौर – मुस्तफा भाई – चंद्र प्रकाश – नवीन – संजय – विवेक रस्तोगी -बंटी -सचिन सहित लगभग आधा सैकड़ा पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे l

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes