-
सांझी महोत्सव को देखते हुए कोतवाली परिसर में बुलाई गई संभ्रांत नागरिकों की बैठक
कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 11 सितंबर 20-22
आज से शुरू होने वाली पितृपक्ष सांझी महोत्सव समारोह को लेकर कोतवाली परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ सोहराब आलम एवं तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने की। इस दौरान शीतल सांझी मंडल तथा बाबा हंस गिरी सांझी मंडल की ओर से पदाधिकारी मौजूद रहे ।
रविवार को कायमगंज कोतवाली परिसर में झांकियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के व्यापारी नेताओं के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में झांकियों को लेकर विस्तार से प्रशासन के अधिकारियों ने चर्चा की। बताया गया है कि आज रविवार रात्रि लगभग 9:00 बजे शीतल सांझी मंडल की ओर से गणेश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लंगड़े बाबा मंदिर बजरिया से चलकर श्यामा गेट लोहाई बाजार गल्ला मंडी चौराहा से होती हुई जटवारा ट्रांसपोर्ट चौराहा पृथ्वी दरवाजा मेन चौराहा गंगादरवाजा आदि स्थानों पर भ्रमण करेगी। इसी तरह बाबा हंस गिरी की ओर से सोमवार को भी गणेश शोभायात्रा शिवाला भवन गंगादरवाजा से निकाली जाएगी।
इसके बाद अगले दिन हंस गिरी सांझी मंडल की ओर से झांकियों का सिलसिला शुरू होगा। दोनों ओर से जवाबी झांकियां 23 सितंबर तक लगातार चलती रहेंगी। 23 सितंबर की रात शिव बारात मोहल्ला नई बस्ती से धूमधाम से निकाली जाएगी। वही 24 सितंबर को गंगादरवाजा की ओर से राम बारात बड़ी धूमधाम से नगर में भ्रमण करेगी । इस दौरान सीओ सोहराब आलम ने आए हुए सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वही व्यापार मंडल के उमेश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि कायमगंज में बरसों पुराना गंगा जमुना तहजीब कायम है। कुछ लोगों की गलतफहमी के कारण इस तरह का माहौल व्याप्त हुआ। दोषियों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्यवाही करें। दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान करें।
वही आए हुए अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल के अलावा क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। वही व्यापारी नेताओं में उमेश गुप्ता के अलावा चेयरमैन सुनील कुमार चक, सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम ,शिवकुमार, मनोज ,अमित सेठ, प्रदीप कुमार सक्सेना आदि संभ्रांत जन एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि बे शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन तथा पुलिस का पूरी तरह सहयोग करेंगे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
जैन श्रमण संस्कृति के पर्युषण महापर्व का श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में हुआ आयोजन
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
शौच क्रिया के लिए गई महिला के उचक्के ने नोचे कुंडल
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
कायमगंज न्यूज़:- विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारी को प्राइमरी के बच्चे ने सुनाए 25 तक पहाड़े
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct