घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शिक्षक नेता ने परिषदीय स्कूलों का समय परिवर्तन करने की , मांग की

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 दिसंबर 2022
पिछले कुछ समय से समूचा उत्तर प्रदेश भीषण सर्दी और कोहरे की चपेट में आ चुका है। इस मौसम के परिवर्तन के कारण सवेरे बच्चों को स्कूल आने में काफी परेशानी होती है। वही धूप ना निकलने के कारण स्कूलों में बच्चे भी जहां काफी विलंब से आते हैं। वही सर्दी के कारण बहुत से बच्चे स्कूल आ ही नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने जिला प्रशासन से घने कोहरे व शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि बदायूं ,अमेठी ,बहराइच ,पीलीभीत समेत प्रदेश के अनेक जनपदों में परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जा चुका है। श्री शुक्ल ने बताया कि भीषण शीतलहर में भी बच्चे नंगे पैर और बिना स्वेटर के स्कूल आ रहे हैं। जबकि शासन द्वारा अधिकांश अभिभावकों के खातों में बारह सौ रुपए की धनराशि भेजी जा चुकी है । फिर भी अभिभावक बच्चों के लिए यूनीफार्म, जूता,मोजा, स्वेटर,बैग, स्टेशनरी नहीं खरीद रहे हैं। अभिभावकों से बात करने पर अधिकतर अभिभावकों का कहना होता है कि उन्होंने अपनी जरूरत के अनुसार आए हुए पैसे को दूसरे कामों में खर्च कर लिया है । विडंबना है कि अभिभावक शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि को भी अपने बच्चों के हित में उपयोग नहीं कर सके।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes