kampil KAIMGANJ NEWS थाने से चंद कदमों की दूरी पर दो दुकानों के चोरी प्रकरण में साक्ष्य के वाबजूद भी अब तक नहीं की गई रिपोर्ट दर्ज

IMG 20240806 WA0181

Kampil KAIMGANJ NEWS – पीडित दे चुके लिखित तहरीर वहीं
फारेंसिक टीम ने जुटाए थे घटना के बाद सयय पर पहुंच कर साक्ष्य
कंपिल – कायमगंज /फर्रुखाबाद6 अगस्त2024
– कंपिल थाने से वमुश्किल लगभग 150 कदमों की दूरी पर मेन चौराहा स्थित दो दुकानों से चोरों ने नकदी सहित लाखों की चोरी कर कानून व्यवस्था की खुली खिल्ली सी उड़ाई थी । घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने संग्रह कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया था । किन्तु 30 घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इतना ही नहीं सनसनी खेज चोरी की घटना में पुलिस खाली हाथ ही दिखाई दे रही है।
नगर के मुख्य बाजार में स्थित रामपाल यादव की जनरल स्टोर व विक्की अग्रवाल की मिष्ठान भंडार दुकान से चोरों ने सोमवार की बीती रात ताले तोड़कर व छत काटकर लाखों रुपए की नगदी व सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास दुकानो में लगे सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली।मंगलवार दोपहर बाद पहुंची दो सदस्यीय फारेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। टीम ने दुकानदारों से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की। दुकानदारों ने बताया कि टीम के सदस्य दुकानों से रुपए चोरी होने की बात को नहीं मान रहे हैं । किन्तु चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस घटना से जुड़े किसी भी पहलू तक की जानकारी नहीं कर सकी है ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes