कायमगंज / फर्रुखाबाद, 31 जनवरी 2023
MV Act: कंपिल थाना क्षेत्र के सिवारा चौकी इंचार्ज की बाइक पकड़कर अधिवक्ताओं ने चालान कराने की बात कहते हुए मुंसिफ कोर्ट परिसर कायमगंज में खड़ी करा ली। दरोगा बाइक छोड़कर भाग निकला। बताते चलें थाना कंपिल एस एच ओ द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व ही 2 अधिवक्ताओं का चालान किया गया था। जिसके चलते अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। कायमगंज बार अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आज दोपहर बाद कंपिल सिवारा चौकी इंचार्ज किसी काम से बिना हेलमेट लगाए न्यायालय परिसर पहुंचे। इसी समय वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें रोक लिया। बताया गया कि अधिवक्ताओं द्वारा उनकी बाइक संख्या यूपी 93 ए वाई 7189 के कागज एवं हेलमेट तथा उनसे लाइसेंस मांगा गया ।
ये भी पढ़ें:- विधायक द्वारा उद्घाटन करने के आधा घंटे के अंदर ही फेल हो गई हेल्थ एटीएम
किंतु पुलिस दरोगा हेलमेट लगाए नहीं थे और संबंधित बाइक के कोई भी कागज भी उनके पास नहीं थे। इसलिए बे अधिवक्ताओं को कुछ भी दिखा या बता नहीं पाए । तभी अधिवक्ताओं ने अपने आंदोलन में की गई घोषणा के अनुसार उनकी बाइक को रोकते हुए खड़ी करा ली। चौकी इंचार्ज मौका पाकर वहां से खिसक गए। इसके बाद अधिवक्ताओं द्वारा कस्बा चौकी इंचार्ज कायमगंज को बाइक का चालान करने को कहा गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी चालान करने के लिए नहीं पहुंचा था। वही चौकी के सिपाही न्यायालय परिसर पहुंचे और दरोगा की बाइक में रखे कागजातों को निकालकर ले गए।
ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
इस संबंध में राघव चंद्र शुक्ला बार अध्यक्ष ने बताया कि दरोगा से हम लोगों ने हेलमेट गाड़ी के कागज एवम लाइसेंस दिखाने के लिए कहा था। किंतु वह दिखा नहीं सके। इसके अलावा दरोगा एमबी एक्ट(MV Act) का खुला उल्लंघन करते हुए हेलमेट भी नहीं लगाया था। इसलिए अब बाइक का चालान करने के लिए कहा गया है। जब तक बाइक का चालान नहीं किया जाएगा। तब तक दरोगा की बाइक वापस नहीं की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक बाइक न्यायालय परिसर में खड़ी थी। कोई भी पुलिसकर्मी अधिवक्ताओं से इस संबंध में वार्ता करने भी नहीं पहुंचा था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Lucknow Building Collapse: बदनाम याजदान बिल्डर्स द्वारा बनवाए गए अपार्टमेंट के मलबे से दबकर सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत
-
Heavy Rain: अफगानिस्तान व पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर, उत्तर प्रदेश में बढ़ी सामान्य से अधिक बरसात की संभावना
-
थानेदार की तस्वीर पर काली पट्टी बांध, जूते रख ,अधिवक्ता बैठे अनशन पर
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव
Kaimganj News, Kampil News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb