बेवफा पति की प्रताड़ना से आहत महिला ने डॉक्टरी परीक्षण की नकल देने के बदले स्वास्थ्य कर्मी पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

1645593189240

कायमगंज- फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2022
मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर Picsart 22 02 23 10 41 12 326 निवासी बर्खास्त राशन विक्रेता दुर्गेश जाटव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस संबंध में दुर्गेश के जिला पंचायत सदस्य बेटे राहुल बर्मन ने बताया कि उसके पिता के अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से हैं। जिसे लेकर उसका पिता कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। जब यह बात उसकी मां को पता चली तो वह मुझे एवं भाई मोहित ,रोहित को लेकर कांशीराम कॉलोनी गई। तो विवाद होता देख लोगों ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। किंतु जब दोबारा उसकी मां वहां पहुंची तो देखते ही पिता दुर्गेश ने गाली गलौज करते हुए मां को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह हम लोगों ने मां को बचाया और शिकायत करने पुलिस के पास गए। किंतु पुलिस ने अनसुनी कर दी। जब हम लोगों ने अपनी पीड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम को बताई ,तो उनके निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हो सकी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मेरी मां नीरजदेवी डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल आई थी। डॉक्टरी परीक्षण के बाद जब मेरी मां ने डॉक्टरी रिपोर्ट की नकल देने को कहा तो ड्यूटी पर मौजूद सीएचसी कायमगंज के स्वास्थ्य कर्मचारी ने नकल देने के एवज में 275 रुपए शुल्क के रूप में रिश्वत की मांग की । जब उसे रुपए नहीं दिए । तो उसने डॉक्टरी मुयाने की कॉपी भी नहीं दी । इस बात की पुष्टि राहुल बर्मन की मां नीरज देवी ने भी की है।

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes