बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की बहिन के वायरल वीडियो में धर्म की राजनीति करने वालों से मार्मिक तौर पर विशेष अपील

Picsart 22 02 23 13 02 31 238

उत्तर प्रदेश / कर्नाटक 23 फरवरी 2022

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की मौत के बाद उसकी बहिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहिन का छलकता दर्द, धर्म की आड़ लेकर राजनीति करने वालों से विशेष अपील करते हुए देखा जा रहा है।
तो आइए जानते हैं पूरा मामला कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार रात हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की मृत्यु के बाद उसकी बहिन का दर्द भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है ,साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
वहीं राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस मामले में पांच आरोपी हैं, जिनके विरुद्ध मामले में जांच जारी है। शिवमोगा में हर्षा की मौत के बाद तनाव पूर्ण माहौल बन गया है । जिसकी वजह से दो-तीन दिन के लिए कानून व्यवस्था का खासतौर पर ध्यान रखना होगा ,तो वही कॉलेज की छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
जब हर्षा के परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता शव को ले जा रहे थे ।तब हिंसा पर उतारू भीड़ लोगों के घर और संपत्ति पर पथराव और आगजनी करके नुकसान कर रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से माहौल में काफी तनाव आ गया। इस बीच हर्षा की बहिन का एक वीडियो सामने आया , जिसमें वह धर्म की राजनीति करने वालों से दूर रहने की अपील करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को जाने माने पत्रकार श्यामवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है बजरंग दल के कार्यकर्ता मृतक हर्षा की बहिन कह रही हैं कि हिंदू हिंदुत्व की राजनीति में फंसकर आज मेरे भाई का यह हाल है। मेरी सथी हिंदू मुस्लिम भाइयों से रिक्वेस्ट है कि धर्म की राजनीति में ना फंसे ,अपने मां-बाप की अच्छी संतान बने।।

 

रिपोर्ट माहीन खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes