बेरहम पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल

Picsart 22 02 23 13 54 16 112

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2022

पति पत्नी जीवन रूपी गाड़ी के दो पहियों के समान माने जाते हैं। गृहस्थ जीवन दोनों के ही सामंजस्य से चलता है। लेकिन कुछ परिवारों में कलह उनके दांपत्य जीवन को बर्बाद भी कर देती है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव रुदायन का सामने आया। जिसके अनुसार यहां की निवासी कंचन घायल अवस्था में उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाई गई थी। प्रताड़ित हुई कंचन ने बताया कि वह मूल रूप से गांव अंबेडकरनगर[ अयोध्या ] फैजाबाद की निवासी है। रुदायन निवासी धर्मेंद्र के साथ उसकी शादी हुई है। उसके अनुसार उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला बता रही थी कि लगभग 3 माह पहले उसका पति धर्मेंद्र उसे उसके मायके फैजाबाद छोड़ आया था। जहां वह अपने पिता परशुराम के घर पर अपने तीनों बच्चों के साथ रही। अभी लगभग 1 सप्ताह पूर्व पिता के साथ अपनी ससुराल रुदायन आई। किंतु पति घर पर नहीं । मिले फोन पर संपर्क कर उन्हें सूचित किया गया। आज जब उसका पति घर पर आया तो आते ही उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर बेहाल कर दिया। पिता तथा गांव के लोगों ने जैसे -तैसे बचाया । इसके बाद कंचन अपने पिता परशुराम के साथ अपनी शिकायत लेकर थाना कंपिल पहुंची। जहां पुलिस को तहरीर देकर उसने आपबीती बताई ।घायल कंचन को महिला कांस्टेबल के साथ उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *