सर्प दंश पीड़ित महिला ने अस्पताल आकर दिखाया रौद्र रूप

Picsart 22 02 23 13 52 58 095

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2022
भूत प्रेत जैसे अंधविश्वास आज भी इस वैज्ञानिक युग में मानने वाले लोग कभी-कभी नजर आ जाते हैं ।ऐसा ही एक मामला आज उस समय सामने आया। जब थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कुंवरपुर खास की रहने वाली 35 वर्षीय महिला गीता पत्नी लल्लन बाबू को सर्पदंश से पीड़ित होने पर परिजन उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लेकर आए । अस्पताल मे भर्ती होने के बाद महिला को देखने एवं जांच करने डॉक्टर शिव प्रकाश पहुंचे। डॉक्टर को देखते ही महिला बाल बिखेर कर उछल कूद करने लगी। जब उसे उसके साथ आए ,तीमारदारों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने संभालने का प्रयास किया। तो पूरी ताकत से अपने शरीर को झकझोरती हुई महिला उन पर हमलावर होती हुई चीख चीख कर कहने लगी , कि मुझे यहां से जल्द ही मेरे थान पर लेकर चलो। वहां मेरे देवता मुझे बुला रहे हैं । वही मुझे ठीक कर सकते हैं। महिला जब रौद्र रूप धारण करके लोगों को धक्के मार रही थी । उसी समय चिकित्सक ने सर्प दंश का स्थान उसका हाथ देखने का प्रयास किया। बस एकदम महिला झपट्टा मारकर चिकित्सक की ओर हमलावर हो गई । जिसे देखते ही डॉक्टर बचाव की मुद्रा में आकर मौके से काफी दूर जाकर खड़े हो गए । काफी देर तक भूत प्रेत होने का दावा करने वाली महिला नाटक करती रही और इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों सहित अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ महिला के अजीबोगरीब तरीके से किए जा रहे कारनामे देखती रही । समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर महिला के शांत होने का इंतजार कर रहे थे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes