Kaimganj news–-कमीशन खोरी के चक्कर में दवाइयां भी मरीजों को बाहर से लाने के लिए किया जा रहा मजबूर , वही अस्पताल लैब कर्मचारी भी प्राइवेट पैथोलॉजी वालों से सांठ – गांठ कर दे रहे हैं उन्हीं को मरीज के खून की जांच का मौका
– सी एच सी से जो भी दवाइयॉ लिखी जा रही वे केवल वहीं पडोस के सिर्फ एक मेडीकल स्टोर पर ही मिलती हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज नगर सहित काफी बड़े क्षेत्रफल में बसे हजारों ग्रामीणों के लिए एकमात्र स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है । एक मोटे अनुमान के तौर पर इस सीएचसी में हर महीने तकरीबन 2500 से लेकर 3000 तक केवल बुखार पीड़ित मरीज आ रहे हैं । जैसा कि नाम न छापने की शर्त पर यहां ड्यूटी कर रहे एक स्वास्थ्य कर्मी ने जानकारी दी है । बता दें कि इस समय बुखार पीड़ितों की संख्या अनुमान से भी ज्यादा उपचार के लिए इस अस्पताल में आ रही है । वहीं डेंगू के मरीज भी काफी तादाद में निकल रहे हैं । इसके बावजूद भी इस अस्पताल में डेंगू की पहचान के लिए लैब होने के बावजूद भी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है । इतना ही नहीं अन्य प्रकार के भी रक्त की जांच होना भी मुश्किल है । तो फिर लैव होने से मरीज को फायदा ही क्या हो रहा है । इस संबंध में कहा जा रहा है कि लैब कर्मचारी प्राइवेट पैथोलॉजी बालों से मिले हुए हैं । अपने निजी लाभ के लिए मरीज को यह सुविधा नहीं दे रहे हैं । मजबूर मरीज इन कर्मचारियों की चाल का शिकार होकर प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों से अपने खून की जांच कराने को मजबूर है । यहां इस अस्पताल में कहने को तो डेंगू वार्ड बनाया गया है । लेकिन आज तक इस डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं किया गया । हद तो तब हो जाती है जब यहां इस अस्पताल से भले ही मरीज डेंगू से पीड़ित हो , किंतु फिर भी उसे डेंगू पीड़ित घोषित नहीं किया जा रहा है , यदि कोई आया भी और उसने जिद की तो उस मरीज को तुरंत रेफर कर दिया जाता है । मरीजों की बढ़ती संख्या का लाभ उठाकर यहां कार्यरत अधिकांश डॉक्टर अपने आवासों पर अघोषित ढंग से क्लिनिक चलाते हुए मरीजों को देखते हैं । इन मरीजों को दवाइयां भी बाहर से लाने के लिए ही पर्चा लिखा जाता है और इस पर्चे में लिखी दवाइयां भी केवल और सिर्फ अस्पताल के पड़ोस में ही स्थित एक मेडिकल पर ही मिलती हैं । बताया जा रहा है कि एक-एक मरीज को अपना उपचार कराने के लिए डॉक्टर द्वारा लिखे गए पर्चे पर 7000 से 8000 रुपये तक की दवाइयां मजबूरन खरीदनी पड़ रही हैं
। यह काम भी उस मेडिकल वाले द्वारा डॉक्टर को दिए जाने वाला कमीशन मिलने की वजह से ही जानबूझकर किया जा रहा है । जैसी घोर अव्यवस्था के कारण कायमगंज सरकारी अस्पताल में निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां उड़ रही हैं । लेकिन फिर भी कोई नियंत्रण होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है । अव्यवस्था जारी है और बेचारे रोग पीड़ित लोग परेशान हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug