KAIMGANJ NEWS मूसलाधार बारिश से ध्वस्त हुआ मकान – परिवार हुआ बेघर

Picsart 24 09 13 07 24 46 909

KAIMGANJ NEWS – सूचना के बावजूद भी अबतक क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंचा कोई – परिवार फसा संकट में

कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले दो दिन से आसमानी कहर की तरह हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । गलियां सड़कें आम साथ ही खेतों और खलिहानों सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है । इस प्राकृतिक आपदा के कहर से घर गिरी की घटनाएँ शुरू हो गई हैं । नगर कायमगंज के मोहल्ला काजमखां (पुरानी मुंसिफी ) निवासी माहीन खान पत्नी दानिश खाँ का मकान भारी बर्षा के कारण भरभरा कर धरासाई हो गया ।

Picsart 24 09 13 07 25 21 940
इस परिवार के पास एक मात्र यही पुराना कच्ची ईटों से बना हुआ मकान रहने के लिए था । वह भी आज सवेरे समय लगभग 9-30 बजे बिखरकर ध्वस्त हो गया । जिस समय यह मकान धरासाई हो रहा था । घसती दीवारें और छत की हालत देख गृहस्वामिनी माहीन खान अपने दो अवोध बच्चों को लेकर खुले मैदान में दौड़कर पहुंच गई । वहीं उनके पति भी साथ ही भाग कर बाहर आ गए । इसी कारण जनहांनि नहीं हो सकी । अन्यथा हादसा दुखद हो सकता था । मकान ढह जाने से यह परिवार फिलहाल बेघर हो गया है । पडोस के ही एक छोटे से कमरे में बच्चों को लेकर वर्षा से बचाव कर रहा है । ध्वस्त हुए मकान के मलवे में खाने पीने की चीजों व गृहस्थी का अन्य सामान दब कर बर्बाद हो गया है ।घर गिरी की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है । किन्तु अबतक मौके पर किसी सरकारी कर्मचारी ने पहुंच कर स्थिति तक नहीं देखी थी । भीषण वर्षा का सितम जारी है और ऐसे में बेघर हो चुके इस परिवार के सामने सिर छुपाने तक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है । पडोसियों तथा मोहल्ले के तमाम लोगों ने बेघर हो चुके इस परिवार को जल्द ही आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes