हिंदू जागरण मंच ने क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया शहीद दिवस

IMG 20220323 WA0069

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 मार्च 2022
गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को आजाद कराने के लिए देश के अनगिनित सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों से लंबे समय तक लोहा लिया। ऐसे ही क्रांतिकारियों में भारत मां के सपूत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह का नाम भी राष्ट्र प्रेमियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा । आज शहीद दिवस पर हिंदू जागरण मंच ने इन अमर बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। कहा गया कि जालिम अंग्रेजी हुकूमत ने इन क्रांतिकारियों को आज के ही दिन वर्ष 1931 में फांसी लगवा दी थी। यह सपूत फांसी पर चढ़कर अमर हो गए । लेकिन इन्होंने अपने पौरुष के बल पर फिरंगी सरकार की चूल्हे हिला दी थी । सरदार भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेवसिंह ने अपने गले में हंसते हुए फांसी का फंदा डालकर भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए भारतवर्ष के हर व्यक्ति को स्वतंत्रता के लिए जागृत कर दिया था। उन्हीं की प्रेरणा से देशवासियों द्वारा किए गए, लंबे संघर्ष के उपरांत भारत माता गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुई। आज हम ऐसे ही अमर बलिदानियों के बलिदान एवं क्रांति से ही स्वतंत्र राष्ट्र में निवास कर पा रहे हैं। देश अपने इन भारत मां के सपूतों का ऋणी है। ऐसे तपस्वी, सिंह ,सिपाही भारत मां के लाडले हमेशा अमर रहते हैं। शहीद दिवस अवसर पर हिजाम के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एवं अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, सनी शर्मा ,जय सक्सेना, अर्जुन बाथम, विवेक पंडित ,सौरभ चौहान ,रिंकू कौशल ,दिलीप, श्याम सुंदर आदि पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes