हिजाम ने पंचमुखी दीप प्रज्वलित कर दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि

Picsart 22 02 27 16 44 54 790

कायमगंज- फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2022

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि को हिंदू जागरण मंच ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंचमुखी दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धाबनत हो नमन किया । इस अवसर पर हिजाम के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हमेशा शेर की तरह दहाड़ कर लोहा लेते रहे। वह जब तक जीवित रहे ,तब तक आजाद शेर की तरह ही रहे। क्योंकि शेर का मुकाबला कभी किसी ने आज तक सीधे और सामने से नहीं कर पाया। इतिहास गवाह है कि हमेशा शेर का शिकार छल से ही हुआ है, और यही हुआ महान क्रांतिकारी आजाद के साथ, जब अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में अंग्रेजी सैनिकों और भारत मां के सपूत चंद्रशेखर आजाद के बीच आज के ही दिन 27 फरवरी 1931 को गोलियों की तड़तडाहट के बीच जंग जारी थी। आजाद का कहना था कि आजाद थे ,आजाद हैं ,और हमेशा आजाद ही रहेंगे। इसको सत्य कर दिखाते हुए जब अंग्रेजों से लोहा लेते समय उनके पास सभी गोलियां समाप्त हो गई थी । आजाद ने आखिरी बची गोली अपनी ही पिस्तौल से अपनी कनपटी पर दाग कर हमेशा के लिए भारत मां का सपूत अपनी मातृभूमि की गोद में सो गया। कार्यक्रम अवसर पर विभाग अध्यक्ष के अतिरिक्त अर्जुन बाथम, राजू मिश्रा ,अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल ,अमित दीक्षित ,जय सक्सेना, आदि हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes