KAIMGANJ NEWS ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं एकता पर प्रकाश डाल,वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर सरकारी संस्थानों में गूंजा देशभक्ति भावनायुक्त सरस स्वर

Picsart 25 11 08 06 38 42 662

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज अवसर था वंदे मातरम् की 150 वीं जयंती का, जिस पर हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में तहसील तथा कोतवाली सहिति अन्य सरकारी संस्थानों में देशभक्ति युक्त भावना को दर्शाता हुआ सरस स्वर गुंजायमान हो उठा । हर जगह अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता कर राष्ट्रगीत व देशप्रेम के गीतों का वाचन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि दिखाई। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन सहित तहसील के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अवसर पर अधिकारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके राष्ट्रीय एकता में योगदान पर प्रकाश डाला। सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर उपस्थित जनों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इधर थाना कोतवाली कायमगंज में भी ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल की मौजूदगी में सभी पुलिसकर्मियों ने एक साथ राष्ट्रगीत गाया। जिससे कोतवाली का समूचा वातावरण देशभक्ति मय नजर आने लगा । इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी की प्रेरणा और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का दायित्व सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना भी है। कार्यक्रम में उनिरीक्षकों सहित सभी पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से भाग लिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes