Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2024
लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो में भाग लेने वाले छात्रों ने अपने अनुभव तथा दमखम का परिचय देकर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने फीता काट कर लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा खेलकूद के माध्यम से अपना कैरियर बना सकते है। इस तरह एक तरफ वे जहां परिवार समाज राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे वहीं खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स में 100 मीटर बालिका वर्ग में सपना प्रथम, प्रज्ञा अवस्थी द्वितीय, नीलू तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग में शरद प्रथम, विकास यादव द्वितीय, अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में सपना प्रथम, प्रज्ञा अवस्थी द्वितीय, नीलू तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर बालक वर्ग में अमित प्रथम, विकास यादव द्वितीय, शरद कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में सपना प्रथम, नीलू द्वितीय, प्रज्ञा अवस्थी तृतीय तथा 400 मीटर बालक वर्ग में शरद प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में बालिका वर्ग में संजना ने 11.55 मीटर प्रथम, निकेता 11.5 मीटर द्वितीय, आरती 10.9 मीटर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चंदन 20.20 मीटर ने प्रथम, विकास 16.67 मीटर ने द्वितीय तथा शरत कुमार 16.42 मीटर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टीचर्स क्लब एवम् स्टूडेंट क्लब के बीच हुए क्रिकेट मैच में अभिषेक के 40 रनों की सहायता से टीचर्स टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए वहीं स्टूडेंट क्लब ने सभी विकेट खो कर 42 रन ही बना सकी। इस प्रकार टीचर्स क्लब 47 रनों से विजयी हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के खेल विभाग के प्रमुख विपिन सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य डा. विनय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राम कुमार अग्रवाल, घनश्याम अग्निहोत्री, संजय चतुर्वेदी, नरेंद्र मिश्रा, डॉ आशीष तिवारी, डॉ मनीषा सक्सेना, ब्रजेश वर्मा, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, रितिक गुप्ता, दिनेश चंद्र, अभिषेक चतुर्वेदी, संजीव शुक्ला, अरविंद कुमार, सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct