हेड कांस्टेबल आरपीएफ ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी का आरोप लगा, कराई- रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 02 16 17 57 28 695

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 फरवरी 2023
जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव भानपुर निवासी फेरूसिंह यादव पुत्र स्वर्गीय सौदान सिंह ने कोतवाली कायमगंज में लिखित तहरीर देकर थाना मेरापुर के गांव सिलसंडा निवासी शिवपाल सिंह यादव पुत्र सरदार सिंह पर आरोप लगाया । जिसमें कहा गया है कि शिवपालसिंह ने रेलवे का ठेका(टेंडर) दिलवाने के नाम से 21,81,990 रूपये हड़प लिए ।आरोप लगाने वाले आरपीएफ हेड कांस्टेबल का कहना है वह वर्ष 2018 में रेलवे स्टेशन कायमगंज की आरपीएफ चौकी पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसी समय उसकी जान पहचान शिवपाल सिंह से हुई थी। शिवपाल सिंह उस वक्त कायमगंज रेलवे स्टेशन पर साइकिल स्टैंड का ठेका लिए हुए था। फेरूसिंह का कहना है कि उससे इन्होंने कहा कि मेरी रेलवे अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है और आप इसी साल रिटायर हो रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद आप खाली हो जाएंगे, यदि चाहो तो मैं तुम्हें रेलवे स्टेशन का पूरा ठेका साफ सफाई व टिकट वेंडर आदि सभी कार्य का दिलवा सकते है। मैं इनकी बातों में आ गया और उन्होंने मुझसे माह नवंबर 2020 तक तीन बार में 21 लाख, 81 हजार, 990 रुपए, मेरी पत्नी के नाम ठेका दिलाने के बहाने ठग लिए है। साथ ही इन्होंने मेरी पत्नी उर्मिला देवी के हस्ताक्षर युक्त दो सादा स्टांप पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक ऑफ इंडिया शाखा कुरावली बैंक पास बुक की छाया प्रति भी ले ली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह आरपीएफ हेड कांस्टेबल पद से वर्ष 2020 में रिटायर हो गया और अपने घर चला गया। किए गए वादे के अनुसार काम ना होने पर वह इनसे फोन द्वारा संपर्क करता रहा। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। यह बराबर कहते रहे कि मैंने यह रुपया ठेका के लिए संबंधित अनुभाग रेलवे के खजांची के पास जमा कर दिया। और मेरे व्हाट्सएप पर एक रसीद भेजी। जिसका सत्यापन कराने पर वह पूरी तरह फर्जी निकली। इस तरह इन्होंने मेरे साथ धोखाधड़ी करके इतनी बड़ी धनराशि की ठगी कर ली है। दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शिवपाल सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच एवं वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया हैl
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes