हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर नगर में जगह-जगह किया गया स्वागत

Picsart 22 04 16 17 23 00 677

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2022
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनन्य भक्त अंजनी सुत महावीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज नगर में कई स्थानों पर भंडारा तथा प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं ने आस्था पूर्वक अपने इष्ट हनुमान जी को नमन किया । इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।शोभा यात्रा नगर के समीप स्थित बड़ी देवी मंदिर घसिया चिलौली से प्रारंभ हुई ।शोभायात्रा में भारत माता की झांकी सबसे आगे चल रही थी। इसी के साथ हनुमान बेशधारी तथा भगवान श्री राम, माता सीता उनके अनुज लक्ष्मण वेशधारी सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभा यात्रा अपने प्रारंभ स्थल से चलकर पुरानी गल्ला मंडी होती हुई मेन चौराहा से बजरिया लोहाई बाजार, श्यामा गेट ,मोहल्ला काजम खां पहुंच कर पुलिया पुल ग़ालिब की ओर प्रस्थान कर गई। यहां से शोभा यात्रा का पथ संचलन पटवन गली होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहा पहुंचा। जहां से शोभा यात्रा मोहल्ला जटवारा होती हुई नगर के उत्तर दिशा में स्थित धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी मुडौल पर जाकर संपन्न हो गई । शोभा यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । श्रद्धालुओं ने कई जगह शोभा यात्रा की आरती उतार, प्रसाद वितरण किया। हनुमानगढ़ी पहुंचने के उपरांत श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की मान्य पूजा सामग्री से पूजन अर्चन कर नमन करते हुए प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एवं सनी शर्मा ,शिवमंगल कौशल, अवधेश यादव, राजू पटवा, जय सक्सेना, आदि पदाधिकारी तथा सदस्यगणों के अतिरिक्त काफी संख्या में ग्रामीण तथा नगरवासी पूरे उत्साह से सम्मिलित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes