Kaimganj news –जीएसटी टीम ने तम्बाकू कारोबारी की गोदाम में मारा छापा

Picsart 23 08 03 21 18 06 201

Kaimganj news –तंबाकू व्यापारियों में मचा रहा हड़कंप, छोटे बड़े तंबाकू व्यापारी गोदामे बंद कर भागे

कायमगंज। फर्रुखाबाद
दोपहर बाद जीएसटी टीम ने कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित नगर के प्रतिष्ठित तंबाकू व्यापारी की गोदाम में छापामार कार्यवाही की। कारवाही से जहां एक तरफ तंबाकू व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा वहीं दूसरी तरफ छोटे बड़े तंबाकू व्यापारी जीएसटी टीम आने की सूचना पर अपनी-अपनी गोदाम बंद कर घर चले गए। देर शाम तक जीएसटी टीम ने कार्यवाही की।
बृहस्पतिवार को कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित तंबाकू की गोदाम मैं इटावा जीएसटी विभाग के एसी चरन सिंह, डिप्टी कमिश्नर धीरज कुमार राय फर्रुखाबाद के एसी अतुल उमराव, एसटीओ अभिषेक मिश्रा टीम बाईपास स्थित ग्रीशचंद्र शिवप्रसाद की गोदाम पर पहुंची। जीएसटी टीम तीन वाहनों से पहुंची। छापे की जानकारी पर तम्बाकू से जुडे कारोबारियों में हडकंप मच गया। टीम ने यहां भौतिक सत्यापन किया। स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। देर रात तक जांच चलती रही। यहां बता दे टुबैको सिटी में तम्बाकू का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। बीते एक वर्ष से यह जीएसटी विभाग की रडार पर है। अब तक कई तम्बाकू कारोबारियों के यहां छापा पड़ चुका है। फर्जी अभिलेखों से व्यापार करने वाले चैकन्ने हो गए है। टीम के आने की भनक पर कई तम्बाकू गोदाम में ताला पड़ गए। दिनभर वह टीम के कार्यवाई को लेकर जानकारी करते रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes