Kaimganj news –समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया कन्या जन्मोत्सव

Picsart 23 08 08 06 14 19 539

Kaimganj news-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुआ कार्यक्रम, केक काटा गया, दिए उपहार

कायमगंज। फर्रूखाबाद
बेटी बचाओं -बेटी पढ़ाओं योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कन्या जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। उन्हे उपहार दिए गए। सोमवार को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी कायमगंज परिसर में मुख्य अतिथि एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, प्रोबेशनल अधिकारी अनिल चन्द्र, सीएचसी अधीक्षक डा0विपिन सिंह की मौजूदगी में मनाया गया।

Picsart 23 08 08 06 12 36 557

कार्यक्रम एक सप्ताह में जन्मी 28 नवजात बेटियों की माॅ अभिाभावकों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी नवजात कन्याओं को बेबी किट,वस्त्र, मिष्ठान उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने कहा कि बेटे एवं बेटियों कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। समाज के विभिन्न उच्च पदो पर बेटियां परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि बेटियां ही परिवार का ख्याल करती है। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटियों के लिए लाभान्वित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, वीडीओ गगनदीप,जिला समन्वयक निर्मला राजपूत सहित जिला बाल संरक्षण इकाई वन स्टाप सेंटर महिला शक्ति केन्द्र एवं प्रोबेशन विभाग का समस्त स्टाप उपस्थित रहे।
इनसेट
नवजात कन्याओं को दी गई ब्रान्डेड किट व अन्य उपहार
कायमगंज।
कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर सीएचसी कायमगंज में एक सप्ताह में जन्मी नवजात कन्याओं से अधिकारियों ने केक कटवाकर उनकी माताओं को उत्साह बर्धन कर उन्हें उपहार भेट किए। जिसमंे बच्चियों को ब्रान्डेड क्रीम,पाउडर की किटे,वस्त्र मिष्ठान उपहार दिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes