द एंड टाइम्स न्यूज़ की खबर का असर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 जुलाई 2022
जनपद मुख्यालय पर स्थित फतेहगढ़ तथा फर्रुखाबाद नगरों में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रेस्टोरेंट होटल तथा ढाबों पर पिछले दिन छापामार कार्यवाही की गई थी। उसी समय- द एंड टाइम्स न्यूज़ – ने कायमगंज के ढाबा तथा होटलों को भी है छापेमार कार्यवाही का इंतजार, शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर हकीकत उजागर की थी। जिसका असर दिखाई दिया और आज सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय -सैयद शाहनवाज आविदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार, डॉ शैलेंद्र रावत, आशीष कुमार वर्मा की टीम ने कायमगंज में छापामार अभियान चलाया। टीम सबसे पहले मंगलम पैलेस के सामने स्थित केडी ढाबा पर पहुंची ।जहां टीम को पंजीकरण उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। इसी के साथ इस खाद्य प्रतिष्ठान की किचन एरिया में फैले अखबार , बैठती मक्खियां ,कार्यरत वर्करों का स्वास्थ्य परीक्षण न कराया जाना ।वर्करों को हेड कवर, शू कवर, मास्क का प्रयोग न करते हुए पाया जाना। डीप फ्रीजर में जमा गंदगी चारों तरफ फैला हुआ पानी वस्तुओं के रखरखाव में कमी भोजन तैयार करने में प्रयुक्त जल का परीक्षण न कराया जाना तथा यहां रखे फ्रिज में भी बहुत अधिक गंदगी का पाया जाना, जैसी कमियां मिली ।इसके तुरंत बाद टीम टीपी चौराहा के पास स्थित चौधरी ढाबा पर पहुंची। यहां भी उपरोक्त कमियों के साथ ही सब्जी तथा भगाने खुले स्थान पर दाल चटनी आदि के भंडारण एवं रखने की उचित व्यवस्था न पाए जाने जैसी कमियां पाई गई। खाद्य टीम द्वारा कुबेरपुर मोड़ पर स्थित कादरी होटल पर छापा मारा । यहां भी मक्खियों की भरमार, खाद्य वस्तुओं का खुला पाया जाना तथा अन्य कमियां पाई गई। टीम द्वारा टीपी चौराहे के पास ही अमित भोजनालय पर छापा मारा गया । जहां किचन एरिया में गंदगी सहित वही कमियां पाई गई ।खाद्य सुरक्षा टीम ने जटवारा रोड स्थित रॉयल कैफे पर भी छापा मारा ।यहां पूर्व में पाई गई दूसरे होटलों वाली कमियों जैसी बहुत सी कमियां मिली इसके अलावा यहां भी जल का परीक्षण न कराया जाना। साफ सफाई का कोई रिकॉर्ड न रखना। डस्टबिन बिना ढक्कन के पाए गए जिससे भोजन के दूषित होने की संभावना की आशंका व्यक्त की गई। छापेमारी के बाद सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय – सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि सभी होटल ढाबा तथा रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी कर सुधार करने की चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद कमियां पाई गई तो इन सभी के या जिनके यहां मानक के सापेक्ष काम होता नहीं पाया जाएगा। उनके लाइसेंस/ पंजीकरण निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct