KAIMGANJ NEWS गंगा के उफान से सिनौली की दहलीज पर पहुंचा सैलाब: खेतों में समंदर जैसा मंजर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Picsart 26 09 09 22 19 50 988

KAIMGANJ NEWS पानी के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे जांबाज एसडीएम, बोले— “ग्रामीण बेफिक्र रहें, हर खतरे से निपटेगा प्रशासन”

कायमगंज (फर्रुखाबाद) पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही लगातार बारिश के बाद उफनती गंगा का रौद्र रूप अब ग्रामीण अंचलों में दहशत पैदा करने लगा है। कटरी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से हालात बेकाबू होने की कगार पर पहुंच गए हैं। तहसील क्षेत्र के संवेदनशील गांव सिनौली में बाढ़ का मटमैला पानी खेतों को लीलते हुए आबादी की दहलीज तक आ धमका है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने से ग्रामीणों की सांसें अटकने लगी हैं। हालांकि, खतरे की घंटी बजते ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया।

​सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा अपनी टीम के साथ कमर कसकर खुद ग्राउंड जीरो पर उतर आए। नायब तहसीलदार मोहम्मद हसीन और क्षेत्रीय लेखपाल आकाश शुक्ला को साथ लेकर एसडीएम ने पानी से घिरे सिनौली गांव का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कीचड़ और पानी की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचकर एक-एक बिंदु की पड़ताल की।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

खेत जलमग्न, दहलीज पर पानी लेकिन हौसले बुलंद

मौके पर हालात का मुआयना करने के दौरान पाया गया कि सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होकर पानी में समा चुकी हैं। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में बने कुछ मकानों की दीवारों से सटकर बह रहा है, हालांकि गनीमत यह रही कि सैलाब अभी कमरों और रिहाइश के भीतर दाखिल नहीं हुआ है। बुधवार को गंगा के तेवर में हल्का ठहराव देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली, लेकिन सिर पर मंडराता खतरा अभी टला नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा जरूरत नहीं, फिर भी एसडीएम बोले— “कोई रिस्क नहीं, तुरंत लगाओ नाव”

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा ने खुद चौपालनुमा अंदाज में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनके हाल-चाल जाने। जब एसडीएम ने आवागमन और जलभराव की स्थिति पूछी, तो ग्रामीणों ने कहा कि वे अभी पैदल निकल रहे हैं और तत्काल नाव की दरकार नहीं है। इसके बावजूद एसडीएम ने जरा सी भी लापरवाही की गुंजाइश न छोड़ते हुए मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि एहतियात के तौर पर गांव में तुरंत नाव की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात-बिरात किसी की तबीयत बिगड़ने या अचानक जलस्तर बढ़ने पर तत्काल रेस्क्यू किया जा सके।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बाढ़ चौकियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का फरमान

एसडीएम ने मौके से ही बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों और लेखपाल को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि निगरानी में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलस्तर के उतार-चढ़ाव और सिनौली समेत आसपास के इलाकों की पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने के आदेश दिए गए हैं।

​अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए अपना हेल्पलाइन और संपर्क नंबर साझा किया और कहा कि प्रशासन आधी रात को भी उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। किसी भी आपात स्थिति या जलस्तर में अचानक उछाल आने पर तुरंत सूचित करें, सहायता बिना किसी देरी के चौखट पर पहुंचेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा के उफान से सिनौली की दहलीज पर पहुंचा सैलाब: खेतों में समंदर जैसा मंजर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

KAIMGANJ NEWS पानी के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे जांबाज एसडीएम, बोले— “ग्रामीण बेफिक्र रहें,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन दिन से बुखार, झोलाछाप से इलाज… हालत बिगड़ी तो अस्पताल लाई गई 15 वर्षीय युवती, मौत से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय युवती की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिजली के तार से युवक को लगा करंट, मौके पर मौत

KAIMGANJ NEWS –सौर ऊर्जा इनवर्टर ठीक कराते समय हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम; तीन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की चढ़ती धार ने बढ़ाई तराई की टेंशन, खेत डूबे तो घरों में घुसा पानी; बूढ़ी गंगा पुलिया पर मछलियां पकड़ने उमड़ी भीड़

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तराई क्षेत्र के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब पर प्लाटिंग, ऊंचा नाला और बंद निकासी बनी जलभराव की जड़!

KAIMGANJ NEWS PWD ने जेसीबी चलाकर निकाला पानी, गड्ढों में भरवाई गिट्टी; सड़क किनारे मिट्टी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कान्हा की भक्ति में झूम उठा किरन पब्लिक स्कूल, राधा-कृष्ण की मनमोहक अदाओं ने लूटी महफिल

KAIMGANJ NEWS नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक से लेकर डांडिया की धूम तक, कृष्ण जन्मलीला[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes