KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय युवती की हालत अचानक बिगड़ने के बाद कायमगंज सीएचसी लाए जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती का पिछले दो दिनों से एटा जनपद के भरगैन कस्बे में एक निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय अस्पताल परिसर के बाहर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को अपने निजी वाहन से गांव ले गए। मामले को संदिग्ध मानते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा है।

जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी आदर्श कुमार की 15 वर्षीय पुत्री रितु को बुधवार देर शाम परिजन गंभीर हालत में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने युवती का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से युवती को फर्रुखाबाद ले जाने की तैयारी शुरू हुई। इसी दौरान अस्पताल परिसर के बाहर उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारा और निजी वाहन से उसे लेकर गांव चले गए।
पिता ने बताया तीन दिन पहले आया था तेज बुखार
मृतका के पिता आदर्श कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री को करीब तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। इसके बाद उसे एटा जनपद के भरगैन कस्बे में एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया था। पिछले दो दिनों से वहीं से दवा लेकर उसका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कायमगंज सीएचसी पहुंचे थे।
मौत को लेकर उठे सवाल, पुलिस को भेजा गया मेमो
युवती की अचानक मौत को लेकर अस्पताल में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। साथ आए कुछ लोगों ने दबी जुबान में मौत को संदिग्ध बताया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि युवती की स्थिति गंभीर थी और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा गया है। चिकित्सक के अनुसार परिजनों से शव को अस्पताल में रखने के लिए कहा गया था, लेकिन परिजन शव लेकर निजी वाहन से गांव चले गए।
अब पुलिस की जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत आखिर किस वजह से हुई। अचानक हुई मौत से गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन दिन से बुखार, झोलाछाप से इलाज… हालत बिगड़ी तो अस्पताल लाई गई 15 वर्षीय युवती, मौत से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय युवती की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिजली के तार से युवक को लगा करंट, मौके पर मौत
KAIMGANJ NEWS –सौर ऊर्जा इनवर्टर ठीक कराते समय हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम; तीन[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की चढ़ती धार ने बढ़ाई तराई की टेंशन, खेत डूबे तो घरों में घुसा पानी; बूढ़ी गंगा पुलिया पर मछलियां पकड़ने उमड़ी भीड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तराई क्षेत्र के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब पर प्लाटिंग, ऊंचा नाला और बंद निकासी बनी जलभराव की जड़!
KAIMGANJ NEWS PWD ने जेसीबी चलाकर निकाला पानी, गड्ढों में भरवाई गिट्टी; सड़क किनारे मिट्टी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कान्हा की भक्ति में झूम उठा किरन पब्लिक स्कूल, राधा-कृष्ण की मनमोहक अदाओं ने लूटी महफिल
KAIMGANJ NEWS नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक से लेकर डांडिया की धूम तक, कृष्ण जन्मलीला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्यारहवीं शरीफ पर कायमगंज में गूंजेगी अकीदत की सदाएं: सराय मस्जिद में खुद्दामे गौस कमेटी की अहम बैठक, सौहार्द और अनुशासन का लिया संकल्प
KAIMGANJ NEWS जुलूस के रूट से लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक तक का खाका तैयार, अदीवल[...]
Sep