KAIMGANJ NEWS गोविंदा आला रे! नन्हे कान्हाओं ने बनाया गगनचुंबी पिरामिड, किरन पब्लिक स्कूल में गूंजे ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे

Picsart 26 09 09 22 36 24 640

KAIMGANJ NEWS –छठी महोत्सव पर मटकी फोड़ का जबरदस्त रोमांच: बांसुरी सज्जा और झूलों की कलाकारी ने मोहा मन, तालियों की गड़गड़ाहट से दहला प्रांगण

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।  भाद्रपद के पावन माहौल में जब नन्हे-मुन्ने कान्हा अपनी बाल लीलाओं का जलवा बिखेरने मैदान में उतरे, तो पूरा वातावरण वृंदावन की गलियों जैसा जीवंत हो उठा। कंपिल रोड, पट्टिया लेन स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किरन पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में श्रीकृष्ण छठी का महापर्व अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और असीम उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नौनिहालों और कदम-दर-कदम बढ़ते रोमांच ने वहां मौजूद हर शख्स को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

Picsart 26 09 09 22 36 56 531

​कार्यक्रम का भव्य आगाज़ प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, एकेडमिक मैनेजर डॉ. उदित पटेल, खुशी पटेल एवं प्रधानाचार्या राधिका नायर ने विद्या की देवी मां सरस्वती व योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग और सांसें थाम देने वाले मुकाबलों का रोमांचक सफर।

​जब हवा में लटकी मटकी पर लगा निशाना, गूंज उठा समूचा परिसर

उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा सदनवार (House-wise) आयोजित मटकी फोड़ दंगल। माखनचोर के रूप में तैयार नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने जब एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर गगनचुंबी मानव पिरामिड बनाए, तो दर्शकों की सांसें थम गईं। एक-एक कदम फूंक कर रखते हुए जैसे ही शीर्ष पर पहुंचे बाल-गोपाल ने छड़ी की चोट से हवा में झूलती माखन भरी मटकी को तोड़ा, समूचा विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

Picsart 26 09 09 22 37 41 038

​सजावटी कला में झलकी ब्रज की छटा: बांसुरी और झूलों ने जीता दिल

सिर्फ मटकी फोड़ ही नहीं, बल्कि परिसर में कई अन्य मनमोहक प्रतियोगिताओं की धूम रही। ‘मटकी सजाओ’, ‘बांसुरी सजाओ’ और ‘झूला बनाओ’ स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी बेमिसाल कल्पनाशीलता और हुनर का लोहा मनवाया। किसी ने मयूरपंख और मोतियों से बांसुरी को अलौकिक रूप दिया, तो किसी ने फूलों और जरी से लदे ऐसे झूले तैयार किए कि देखते ही बने।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​संस्कार और संस्कृति से जुड़ना जरूरी: डॉ. वीरेंद्र गंगवार

इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव बच्चों को अपनी जड़ों और समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का सशक्त माध्यम हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, सौहार्द और विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते रहने की अनमोल सीख देता है।

​कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में विक्रांत सिंह, अंजना जयन, शिवानी राठौर, आकांक्षा सैनी, आरजू गंगवार, हिरा अंसारी, अल्पना यादव, जयन राजन, अंजू बाथम, प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी और पूजा का विशेष योगदान रहा। वहीं शिक्षक वर्ग से नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, शाहरुख खान, अजमत अली, अतुल प्रताप सिंह तथा हरिद्वार द्विवेदी समेत समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes