कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2022
एक ही मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइकों की भिड़ंत में दो मासूमों सहित 5 लोग घायल हो गए। पहली घटना के अनुसार संदीप राजपूत पुत्र आसाराम निवासी भगवंतपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने घर से कायमगंज आ रहा था। जब वह कायमगंज के पड़ोस में बसे गांव रुटौल पहुंचा। उसी समय तेज रफ्तार बाइक संख्या यूपी 76 एक्स 22 17 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके हाथ तथा शरीर में अन्य जगह काफी गंभीर चोटें आई हैं। संदीप के अनुसार उसने बाइक के नंबर से पता किया कि बाइक कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी बालिस्टर की है। वहीं दूसरी घटना में रुटौल के ही पास से जा रहे क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी ईश्वर दयाल की बाइक से तेज रफ्तार बाइक संख्या यूपी 82 एएफ 5205 की टक्कर हो गई । जिससे बाइक चालक ईश्वर दयाल तथा उसकी पत्नी एवं 6 वर्ष की बेटी स्वाति और 8 माह का बेटा कुशल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr